
लंदन. प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन लंदन में होने वाले एक कार्यक्रम में आखिरी बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ औपचारिक कार्यक्रम में शाही परिवार के सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।
मार्च के अंत में छोड़ देंगे शाही उपाधियां
ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स वेस्टमिंस्टर अबे में राष्ट्रमंडल दिवस समारोह में शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल होंगे। मार्च के अंत में अपनी शाही उपाधियां छोड़ने से पहले यह उनका आखिरी औपचारिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद वह महारानी का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे और कनाडा में नया एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन शुरू करेंगे।
हैरी और मेगन ने जनवरी में शाही भूमिकाएं छोड़ने की घोषणा कर राज परिवार को चौंका दिया था।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World