
मुंबई : मुंबई में रोजाना कैब से यात्रा करने वाले हजारों लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ग्राहकों को राहत देकर एप आधारित कैब के लिए प्राइस कैप फिक्स कर दिया है। नए रेग्युलेशन के मुताबिक,एप आधारित टैक्सी अब काली-पीली टैक्सी के मुकाबले अधिकतम तीन गुना तक किराया वसूल सकती है। वर्तमान में मुंबई में काली-पीली टैक्सी का अधिकतम किराया 14.85 रुपये प्रति किलोमीटर है। इस हिसाब से एप आधारित ओला और ऊबर एक किलोमीटर के लिए अधिकतम 44.55 रुपये वसूल सकती है। 2017 में आई भीषण बाढ़ के दौरान वहां ओला-ऊबर 65 रुपये प्रति किलोमीटर तक का किराया वसूल रही थी।
राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इस लागू कर दिया जाएगा। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे जुड़ा फाइल कैबिनेट अप्रूवल के लिए भेजा जा चुका है। कैबिनेट किसी भी वक्त इस पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा परिवहन विभाग ने कैब संचालकों के लिए ड्रेस कोड भी डिसाइड कर दिया है। वे अब ब्लैक ट्राउजर, स्काई ब्लू शर्ट, टाई और ब्लैक शूज में नजर आएंगे। मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन ने मुंबई में एप आधारित 80 हजार टैक्सी और 42 हजार काली-पीली टैक्सी को बंद कर दिया है।
वर्तमान में काली-पीली टैक्सी का बेस फेयर 22 रुपया है। उसके बाद हर किलोमीटर के बदले पैसेंजर्स को 14.85 रुपये देना होता है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने दूरी आधारित दो स्लैब को लागू करने भी प्रस्ताव दिया है। 8-12 किलोमीटर की दूरी के लिए पर किलोमीटर किराया 12.63 रुपये होगा, जबकि 13वें किलोमीटर से यह 11.88 रुपये प्रति किलोमीटर होगा।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World