
मेरठ : मेरठ के लिसाड़ी गेट इस्लामाबाद में दिल्ली हिंसा पीड़ितों की मदद के नाम पर मंगलवार को बैनर-पोस्टर लगाकर चंदा जुटाया जा रहा था। सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। इस्लामाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बैनर हटवाने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोगों ने विरोध कर दिया। पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। मामले की जानकारी पर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया।
इस्लामाबाद गली नं-1 में बिसाती वाली मस्जिद और इसके आसपास मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली हिंसा के पीड़ितों के कुछ बैनर-पोस्टर लगाए हुए थे। इन पर दिल्ली हिंसा के मृतकों और घायलों के फोटो लगे थे। इनके नाम पर स्थानीय लोगों द्वारा चंदा जुटाया जा रहा था। इस बात की सूचना कुछ लोगों ने लिसाड़ी गेट पुलिस को दे दी। बताया गया कि होली पर माहौल बिगाड़ने की साजिश है। इस्लामाबाद चौकी प्रभारी भुवनेश मौके पर पहुंचे। बैनर-पोस्टर हटवाने के लिए कहा तो विरोध हो गया। पुलिस से धक्कामुक्की की गई।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World