नई दिल्ली : कोरोनावायरस के कारण जारी लाकडाउन की वजह से इन दिनों मोबाइल फोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। ज्यादा टाइम तक स्क्रीन देखने से आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती हैं। आंखें लाल होने लगती हैं और उनसे पानी भी निकलने लगता है। कई लोगों को तो आंखों और सिर में दर्द भी होने लगता है। आपको बता दें कि कुछ खास फल और सब्जियां आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। परवल एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर मौसम या सीजन में मिल जाती है।
परवल में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। परवल का सेवन करने से न केवल आंखों की रोशनी तेज बनी रहती है बल्कि कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। वहीं ये खून को साफ करता है और कब्ज की परेशानी को दूर करता है।ज्यादातर लोगों को कड़वाहट की वजह से करेला बिलकुल पसंद नहीं होता लेकिन आपको बता दें कि करेला हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। यह न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि आंखों की रोशनी को भी तेज करता है। करेला शरीर की बड़ी से बड़ी बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का भी काम करता है।
गर्मियां आ गई हैं और आम का सीजन भी शुरू होने वाला है। ज्यादातर लोगों को आम खाना बेहद पसंद होता है। आपको बता दें कि आम आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम में बीटा कैरोटीन होता है जो कि एक ऐसा तत्व है जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को रोकता है और आंखों की कोशिकाओं की रक्षा करता है। आम खाने से मोतियाबिंद होने का भी खतरा कम होता है। आम में एंटी ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं। काजू का सेवन भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। काजू में एक खास तरह का एंटी ऑक्सीडेंट होता है जिसे जी एक्साथीन कहते हैं।
यह एंटी ऑक्सीडेंट आंखों की रेटीना द्वारा सीधे अवशोषित किया जाता है और आंखों को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा आंखों की रोशनी को भी तेज करता है। बता दें कि लॉकडाउन में ज्यादातर लोग घरों में बंद हैं और ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है।इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है।