
लखनऊ : लखनऊ के लोकभावन में कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए। यह बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सपन्न हुई। जिसमें राज्य कर्मचारियों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। वह लोग घर से काम करेंगे। इसके अलावा प्राइवेट फर्म में काम करने वालों के लिए भी घर से काम करने के निर्देश दिए हैं।
प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अभी कोरोनावायरस स्टेज टू में है। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की है कि इसे स्टेज थ्री में जाने से रोकना है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट फार्मों में काम करने वाले लोग हो घरों से ही काम करें। सरकार के लिए काम करने वाले जो लोग हैं उनके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। जहां सुविधा है वे लोग अपने घर से ही काम करें।
कमेटी की रिपोर्ट के बाद वर्क फ्रॉम होम पर फैसला लिया जाएगा। सूबे में धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है। उनका कहना है कि जो लोग प्रत्येक दिन रोजी-रोटी के लिए बाहर निकलते हैं, उसके लिए वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। जिसकी रिपोर्ट के बाद उनके खातों में आरटीजीएस के जरिए पैसा भेजा जाएगा। जिससे वह लोग घर पर रहे और उनका जीवन यापन भी चलता रहे।
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 5 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान कोरोना को लेकर हुई बड़ी चर्चा के बाद कैबिनेट से कई गाइडलाइंस व निर्देश जारी किए गए हैं। नए निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश के सभी पर्यटक स्थलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया जा रहा है। यही नहीं यूपी के सभी स्कूल-कॉलेज 2 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी हो गया है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World