
कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खलबली मचा दी है। वो 18 सालों से कांग्रेस में थे लेकिन मंगलवार को उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ दिया। अब वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनके राजनीतिक सफर के बारे में आप जानते होंगे लेकिन किया आप उनकी खूबसूरत बेटी अनन्या के बारे में जानते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं।
सिंधिया की बेटी करती है पढ़ाई
ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेटी का नाम अनन्या राजे सिंधिया है। वो साल 2002 में पैदा हुई है और इस समय 17 साल की है। हालांकि अनन्या काफी खूबसूरत है और वो इस समय अपनी मां प्रियदर्शिनी के साथ दिल्ली में रहती है। वो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है। ज्योतिरादित्य के दो बच्चे हैं जिनमें उनकी छोटी बेटी का नाम अनन्या है जबकि बेटे का नाम महानार्यमान है।
अनन्या को है घुड़सवारी का शौक
अनन्या राजे इस समय दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में पढ़ रही हैं। उसको इतिहास में हमेशा से रुचि रही है। आपको शायद पता न हो लेकिन उसको घुड़सवारी का बेहद शौक है। वहीं उसकी रुचि राजनीति में भी है। वो अपने पिता के साथ राजनीति की बैठकों में शामिल भी होते रहती है। वहीं वो अब अपनी मां प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करती हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World