
आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे, जिनकी कहानी सुनकर आप भी चौक जाएंगे। हम बात कर रहे हैं, अभिनेत्री निशा नूर के बारे में। 80 के दशक में निशा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हुआ करती थीं। उस सयम हर निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता था। निशा नूर की लोकप्रियता का आलम ये था कि रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित रहते थे।

इतनी सफलता मिलने के बाद भी निशा नूर की जिंदगी वीरान और दर्दभरी रही, और ऐसी ही हालत में वह दुनिया से चल बसीं। निशा नूर का करियर जब बुलंदियों पर था, तभी वह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई थी। फिर कई सालो बाद अचानक एक गैर सरकारी संस्था Muslim Munnetra Kazhagam के सदस्यों ने निशा नूर को एक दरगाह के बाहर बेहद बुरी हालत में सड़कों पर पड़ा देखा था।

कहा जाता है कि, मरते समय उनकी हालात बहुत ख़राब थी, उनके मृत शरीर पर कीड़े और चीटियां रेंग रही थी। जब वह नागोरी दरगाह के पास बदहाल अवस्था में पाई गई तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा पता चला की उन्हें एचआईवी एड्स है। इस बीमारी के कारण निशा ने 2007 में तड़प तड़प कर दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक फिल्म प्रोड्यूसर को निशा नूर ने अपनी इस हालत का जिम्मेदार कहा था। एक अनजान प्रोड्यूसर की वजह से वो प्रोस्टीटूशन (वेश्यावृत्ति) का शिकार हो गई थी।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World