
मेष: लोगों के बीच धन खर्च की संभावना है। हालांकि इससे आपकी साख भी बढ़ेगी। ध्यान इस बात का रखना है कि पैसे उन्हीं पर खर्च करने हैं जो आपके काम आ सकें।
वृषभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि नए कपड़ों और अन्य उपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का व्यय होगा। व्यवसाय में साथियों से बड़ी मदद मिलेगी।
मिथुन: उत्पादन से जुड़े लोगों को लाभ के कई विकल्प खुलेंगे। समय देकर आप अपना सही चुनाव कर सकते हैं।
कर्क: वाहन और जमीन से जुड़ी समस्याएं मन को विचलित करेंगी। किसी भी फैसले में अपने लकी नंबर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
सिंह: धन का लाभ होगा। निवेश करना लाभकारी हो सकता है। पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद और संपत्ति से जुड़ी समस्याएं खड़ी होंगी।
कन्या: व्यापार से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तरक्की होगी। हालांकि पैसे सोच समझकर खर्च करें।
तुला: वस्त्र, आभूषण और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खास होगा। काम से जुड़े लोगों से संपर्क आपको व्यापार में फायदा दिला सकता है।
वृश्चिक: व्यापार में सरकारी लेन-देन का बड़ा फायदा होने वाला है। कड़ी मेहनत से अच्छे फल की प्राप्ति होगी।
धनु: व्यापार से जुड़े लोगों का लाभ मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नए संपर्क बना सकते हैं।
मकर: आय में वृद्धि का योग है। व्यवसाय में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को व्यापार से लाभ मिलेगा।
कुंभ: व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा। निवेश में तात्कालिक फायदा नहीं होगा लेकिन आगे चलकर लाभ मिलेगा।
मीन: आर्थिक लाभ के लिए अपने काम में गंभीरता से मन लगाएं। आज आप कड़ी मेहनत से आर्थिक सफलता पा सकते हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World