Home / सिनेमा / रितिक रोशन को रणवीर सिंह ने कहा सेक्स गॉड

रितिक रोशन को रणवीर सिंह ने कहा सेक्स गॉड

मुंबई :  बॉ‎लिवुर स्टार रितिक रोशन को हाल ही में रणवीर ‎सिंह ने सेक्स गॉड बताया है। दरअसल, ‎रि‎तिक रोशन ने कुछ ‎दिन पहले अपनी ‎ट्रिप के दौरान इंस्टाग्राम पर रेड टी-शर्ट के साथ टॉवल पहने हुए तस्वीर शेयर की है। ‎जिसे खूब पंसद ‎किया है। हालां‎कि, उन्होंने इस लुक के लिए रणवीर सिंह को क्रेडिट दिया है। इस पर रणवीर सिंह ने भी उनको मजेदार रिप्लाई किया है। दरअसल, उन्होंने वाइट टॉवल में एक तस्वीर शेयर की जिस पर फैशन इंस्पिरेशन रणवीर सिंह को लिखा है।

इस पर रणवीर ने उनकी फोटो पर मजेदार कॉमेंट किया। उन्होंने उन्हें “सेक्स गॉड” लिखा है। बता दें कि रितिक को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का ग्रीक गॉड कहा जाता है। अब रणवीर ने उन्हें सेक्स गॉड बना दिया। बता दें कि रितिक की लास्ट फिल्म “वॉर” रिलीज होने के बाद रणवीर और दीपिका रितिक की तारीफ करते नहीं थक रहे। इसकी जानकारी देते हुए दीपिका ने बताया था कि वे दोनों उनके बड़े फैन हैं। उन्हें और रणवीर को साथ में बैठकर रितिक की तारीफ करने में बहुत मजा आता है। दीपिका ने यह भी बताया था कि वह रितिक के साथ काम करना चाहती हैं। वहीं, वर्कफ्रंट पर रितिक फराह खान की “सत्ते पे सत्ता” की रीमेक में नजर आएंगे।

Check Also

PM Modi inaugurated the International Convention Centre ‘ Bharat Mandapam’

GRAND CULTURAL PRESENTATION DURING PRIME MINISTER’S  INAUGURATION OF INTERNATIONAL CONVENTION CENTRE ‘BHARAT   MANDAPAM’ AT PRAGATI ...