वाशिंगटन: अमेरिका में कोरोना महामारी की विकटता के बीच ट्रंप प्रशासन ने चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब इस लड़ाई की गूंज अमेरिकी कांग्रेस तक सुनी जा सकती है। इस क्रम में रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली का एक बयान सामने आया है। हेली ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ एक मोर्चा खोल दिया है। रिपब्लिकन नेता ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट सरकार को कोरोनावायरस महामारी के बारे में झूठ बोलने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।