नई दिल्ली : एक अध्ययन में सामने आया है कि रोज नहाना सेहत के लिए अच्छा नहीं काफी नुकसानदेह होता है। विशेषज्ञों ने कहा कि रोज नहाने से शरीर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यह खुलासा अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन में हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के संक्रामक रोग विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर एलेन लार्सन ने कहा कि नहाने सिर्फ शरीर की दुर्गंध दूर होती है। मगर, इससे लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
इससे त्वचा की नमी घटने लगती है और रूखापन व दरारें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि लोग मानते हैं कि रोज नहाने से उनके बीमार पड़ने का खतरा कम होता है। मगर, वैज्ञानिकों के अनुसार, नहाने से सिर्फ शरीर की दुर्गंध दूर होती है। जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के डर्मेटोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर ब्रैंडन मिशेल ने कहा कि नहाने से शरीर में प्राकृतिक तेल कम होने लगता है। इससे शरीर में मौजूद गुड बैक्टीरिया नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने बताया कि हफ्ते में सिर्फ एक या दो बार नहाने काफी होता है। रोज नहाना कोई जरूरी नहीं है।