
देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 में नजर आई थीं, लेकिन वह ज्यादा समय तक शो में नहीं रहीं क्योंकि उनके बैक में दिक्कत हो गई थी। बैक में ज्यादा दिक्कत होने की वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। देवोलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बिहु डांस कर रही हैं।
देवोलीना ने इस दौरान साड़ी पहनी है और इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई थी। देवोलीना इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने 2 परिवारों को लिया गोद…
रिपोर्ट्स के मुताबिक देवोलीना ने असम के दो परिवारों को एक महीने के लिए गोद लिया है। इसके अलावा उन्होंने उन दो परिवारों के महीनेभर के राशन और अन्य जरूरी चीजों के लिए पैसे भी डोनेट किए हैं।
इसकी जानकारी देवोलीना की एक फैन वीरा ने दी है जो देवोलीना के हेल्पिंग हैंड्स की संस्था के साथ काम करती है। यह संस्था देवोलीना के नाम पर जरूरतमंद लोगों की मदद करती है।
इससे पहले की थी प्रेग्नेंट महिला की मदद
दरअसल, चेन्नई की एक महिला रम्या ने अपील की थी कि उन्हें तुरंत O नेगेटिव ब्लड चाहिए। उनकी ननद प्रेग्नेंट थी और जल्द ही उनकी डिलीवरी होने वाली थी। O नेगेटिव ब्लड बहुत कम लोगों का होता है ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतें हो रही थीं। रम्या ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी। उन्होंने वीरा के फेसबुक पेज पर मदद मांगी।
बता दें कि वीरा पेज को देवोलीना का एक फैन रन करता है, जहां वह जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। वीरा के जरिए रम्या के परिवार को O नेगेटिव ब्लड मिला। रम्या की ननद को हेल्दी बेबी हुई। जिसके बाद रम्या ने देवोलीना को शुक्रिया कहा।
रम्या ने ट्वीट किया था, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा मैं देवोलीना का शुक्रिया कैसे करूं। कल मेरे भाई की पत्नी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। वह बच्चे को जन्म देने वाली थीं, लेकिन उस समय O नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी। लॉकडाउन के समय हमें कोई हेल्प नहीं मिल पा रही थी। मैंने फिर वीरा से कॉन्टैक्ट किया और उनकी मदद से हमें O नेगेटिव ब्लड मिला।’
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World