
24 अप्रैल को बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर वरुण धवन का 33वां जन्मदिन है। पहले खबरें थीं कि एक्टर के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘कुली नं 1’ के लिए एक स्पेशल सॉन्ग की घोषणा की जाएगी। साथ ही, इस खास मौके पर वरुण की उनकी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सगाई की घोषणा करने की भी योजना थी। लेकिन कोरोना संकट ने वरुण के सभी प्लानिंग पर पानी फेर दिया है। वरुण को अब वर्चुअल बर्थडे पार्टी से संतोष करना पड़ेगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान वरुण अपने माता-पिता, भाई, भाभी और भतीजी के साथ हैं। इसलिए वे अपने जन्मदिन पर फैमिली गेट-टुगेदर कर सकते हैं। लेकिन वरुण के दोस्त जैसे अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर उनके जन्मदिन पर फोन और कंप्यूटर के माध्यम से जुड़ने का मन बना रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नं 1’ 1 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही फिल्म की रिलीज भी टल गई है। फिल्म में वरुण धवन के साथ सारा अली खान की जोड़ी देखने को मिलेगी। ‘कुली नं 1’ 1995 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। इसे भी ऑरिजनल फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World