वास्तु दोषों की वजह से घर में रहने वाले लोगों के विचारों में नकारात्मकता अधिक रहती है। नकारात्मक विचारों की वजह से कार्यों में सफलता नहीं मिल पाती है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में रोज कर्पूर, देशी घी, चदंन, लोबान और गुग्गल का धुआं करना चाहिए।
धुआं घर में लाता है पॉजिटिविटी:
कपूर, देशी घी, चदंन, लोबान और गुग्गल. इसी के साथ गाय के गोबर से बना एक कंडा जलाएं और जब उसमें धुआं निकलना बंद हो जाएं, तब ये पांचों चीजें कंडे के अंगारों पर डाल दें। वहीं अब इसके बाद सावधानी रखते हुए इस धुएं को घर में फैलाएं।
इस तरह धूप देने से घर में देवी-देवताओं की कृपा भी मिल सकती है। ये पांचों ही चीजें पवित्र मानी गई हैं और इनसे निकलने वाला धुआं घर का वातावरण पवित्र करता है।
इसी के साथ इससे सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं और वास्तु दोषों का असर खत्म होता है। वहीं ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और इसके धुएं से घर की दुर्गंध भी दूर होती है।