
बांदा : कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से पूरा देश जूझ रहा है, ऐसे में रोज कमाने खाने वाले मजदूर तबके के लोगों के सामने रोटी की समस्या पैदा हो गई है। इस चुनौती से निपटने के लिए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के लिए घर बैठे भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की है। इसके लिए केवल जरूरतमंद को फोन करना पड़ेगा।
विधायक ने अपने आवास में रोटी बैंक की व्यवस्था की है। इसके तहत लॉक डाउन की अवधि में किसी वजह से घरों में फंसे या पैसे की कमी के चलते भूखे गरीब तक खाना पहुंचाया जाएगा। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कैंप कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में फोन करके भोजन के लिए अपनी बात कह कर भोजन मंगा सकता है। कॉल पहुंचते ही उनके कार्यकर्ता लंच पैकेट लेकर पहुंच जाएंगे। इस बारे में सदर विधायक ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संकट की घड़ी में जनता के आगे हाथ जोड़कर मार्मिक अपील कर रहे हैं कि लोग अपने-अपने घरों में रहे, इसे जनमानस को समझना चाहिए कि स्थिति कितनी चिंता का जनक है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी हर किसी की मदद को कदम उठा रहे हैं। मजदूरों के खाता में पैसा पहुंचाया जा रहा है गरीबों को राशन की मात्रा बढ़ा दी गई है। इसके बाद भी हमारे पास आसपास कोई भूखा ना रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने हर जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन पहुंचाने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐसा वक्त है जब हम सभी को आपसी भेदभाव बुलाकर एक दूसरे की और मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की। रोटी बैंक के इस काम में कंट्रोल रूम में सात गाड़ियां लगाई गई हैं ।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World