
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी दोबारा से मां बन गई हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। शिल्पा शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। शिल्पा शेट्टी ने बेटी का एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी नन्ही परी का हाथ थामे नजर आ रही है। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ है। अब करीब 6 दिन बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने इस खुशी को फैन्स के साथ साझा किया है। शिल्पा शेट्टी की इस खुशखबरी के खुलासे पर उनके फैंस काफी हैरान हैं। वहीं फिल्ममेकर फराह खान ने शिल्पा शेट्टी को बधाई देते हुए एक खुलासा किया है, जो काफी वायरल हो रहा ही।
बता दें कि बॉलीवुड सितारे शिल्पा की पोस्ट पर लगातार कमेंट करते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी को बधाई देने के लिस्ट में मलाइका अरोड़ा, दीया मिर्जा, नेहा धूपिया, रिद्धिमा कपूर, अनीता हंसदानी, भारती सिंह, सोनाली ब्रिंदे और भूमि पेडेनकर के साथ ही साथ फिल्ममेकर फराह खान का नाम शामिल है।

फिल्ममेकर फराह खान ने शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि थैंक्यू गॉड, अब मैं इससे ज्यादा इसे सीक्रेट नहीं रख सकती थी…ब्लेस ब्लेस और ब्लेस। फराह के कमेंट से ये साफ है कि शिल्पा ने भले ही सबसे इस बात को छिपाकर रखा लेकिन फराह को ये बात पता थी। फराह खान के इस खुलासे पर यूजर्स कमेंट करते हुए हैरान जता रहे हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World