Home / स्पॉट लाइट / सर्वोदय नगर के लोगो ने नगरपालिका का किया घेराव

सर्वोदय नगर के लोगो ने नगरपालिका का किया घेराव

ढाई साल से जलभराव का दंश झेल रहे लोगो का पालिका के प्रति फूटा गुस्सा

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बावजूद समाधान नही

सभासद का आरोप पालिका नही करती सुनवाई

चेयरमैन प्रतिनिधि ने समस्या निराकरण का दिया आश्वासन

शुक्लागंज/उन्नाव।

 नगरपालिका की घोर लापरवाही से त्रस्त सर्वोदय नगर के लोगो ने नगरपालिका गंगाघाट मे जमकर प्रदर्शन किया। ढाई साल से जलभराव से त्रस्त लोगो का गुस्सा पालिका के खिलाफ फूटा। केंद्र सरकार व यूपी सरकार द्वारा स्वच्छता के लिए करोड़ों खर्च किये जा रहे है। वही दूसरी ओर नगरपालिका गंगाघाट की अनदेखी से सर्वोदय नगर के लोगो का जीना दूभर हो गया है। क्षेत्र मे जलभराव होने से लोगो को निकलने मे दिक्कत हो रही है। नाले का दूषित पानी होने से अनेक प्रकार की बीमारियां पांव पसार रही है। लेकिन पालिका के कानों मे जूं तक नही रेंग रहा है।

सोमवार को सर्वोद नगर के सैकड़ों लोगों ने सभासद के साथ नगरपालिका का घेराव कर प्रदर्शन किया। नगरपालिका क्षेत्र के सर्वोदय नगर मे करीब ढाई साल पहले राजधानी मार्ग चौड़ीकरण के उपरांत मंगलम गेस्ट हाउस के पीछे भूतल स्तर नीचा हो जाने के कारण जलभराव होने लगा।

क्षेत्र के लोगो ने सभासद भगतसिंह से शिकायत किया। सभासद ने नगरपालिका मे क्षेत्र की समस्या उठाई। लेकिन नगरपालिका के पास बजट नही होने के कारण करीब ढाई साल से लोगो का जीना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोगो ने बताया की करीब दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री की जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्र भी भेजा था। नगरपालिका द्वारा 29 मई 2019 को यह कह कहकर आख्या लगा दी गई की सर्वोदय नगर मोहल्ले का भूस्तर नीचा होने के कारण जल निकासी का कार्य मुख्य मार्ग पर बने नाले मे नही हो पा रहा है। स्थल की जलनिकासी हेतू पालिका बोर्ड द्वारा नाला निर्माण हेतू स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। निविदा का कार्य प्रगति पर है। करीब दो साल बीत जाने के बाद भी कोई टेंडर प्रक्रिया नही हुई और लोगो को गंदा नाला के पानी के बीच रहने पर मजबूर किया जा रहा है। सर्वोदय नगर के सभासद के साथ सैंकड़ों लोगो ने पालिका में प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय लोगो ने बताया की नाले का पानी इतना दूषित है की पेड़-पौधों भी मुरझाने लगे है। क्षेत्र मे मच्छर का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है। गर्मी सुरु होते ही तरह-तरह की बीमारियां पांव पसार रही है। वही सभासद ने आरोप लगाया की पालिका प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में जलभराव की समस्या है। कई बार पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत किया जा चुका है। लेकिन पालिका प्रशासन की अनदेखी से क्षेत्र के लोगो को जलभराव से निजात नही मिल रहा है। सभासद के साथ सैंकड़ों लोगों ने नगरपालिका के खिलाफ नाराजगी जताई।

रिपोर्ट-  राजेश उर्फ वीरू मिश्रा

Check Also

कुंभ में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन 

साहित्य अकादेमी द्वारा कुंभ में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन  बुद्धिनाथ मिश्र की अध्यक्षता में ...