Home / सिनेमा / सलमान खान संग फार्महाउस पर गर्लफ्रेंड यूलिया, गाय के साथ कर रहीं टाइमपास

सलमान खान संग फार्महाउस पर गर्लफ्रेंड यूलिया, गाय के साथ कर रहीं टाइमपास

सलमान खान इस लॉकडाउन के दौरान अपने पनवेल वाले फार्महाउस में रह रहे हैं. माना जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वन्तूर भी उनके साथ हैं. दोनों की एक वीडियो हाल ही में वायरल हुई थी. इसके अलावा दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट से भी फैन्स को हिंट मिले हैं. अब यूलिया को सलमान के फार्महाउस में समय बिताने के लिए एक नया साथी मिल गया है.

 

ये साथी कोई और नहीं बल्कि एक गाय है. जी हां, यूलिया ने एक गाय की फोटो शेयर की है. अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने जिम और गाय की फोटो शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्हें नया जिम पार्टनर मिल गया है. इसके साथ उन्होंने ये भी लिखा कि अब सभी के लिए कार्डियो करने का समय है.
फोटोज में आप गाय को यूलिया की खिड़की के बाहर और फिर दरवाजे पर खड़े देख सकते हैं. बता दें कि सलमान खान की तरह यूलिया वन्तूर भी फिटनेस फ्रिक हैं और अपनी एक्सरसाइज और फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं. वे अपने जिम सेशंस की झलक सोशल मीडिया पर देती रहती हैं. साथ ही यूलिया काफी मजाकिया भी हैं.
इन दिनों यूलिया वन्तूर, सलमान खान के फार्महाउस में ही अपना समय बिता रही हैं और वहीं वर्कआउट कर रही हैं. साथ ही वे घुड़सवारी भी कर रही हैं. इसके वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किए थे.

Check Also

आस्था समिति की नाट्य प्रस्तुति : “आवाज़ का नीलाम”

आस्था समिति की नाट्य प्रस्तुति  क्रूर पूंजीवाद के हाथ हुआ “आवाज़ का नीलाम”   *प्रयागराज।* ...