
अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में ब्रेड-बटर या ब्रेड-जैम खाते हैं। बहुत से लोग तो अपने बच्चों को टिफिन में भी यही देते हैं। मगर क्या आपको पता है रोजाना ब्रेड खाने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि इससे डायबिटीज और नर्वस सिस्टम फेल होने समेत कई घातक रोग भी हो सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में खाते हैं ब्रेड:
# व्हाइट ब्रेड का सेवन सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसमें मौजूद सोडियम की ज्यादा मात्रा दिल पर ज्यादा जोर डालती है।
# ब्रेड में मौजूद स्टार्च दाँतों के लिए भी हानिकारक होता है। इससे दांतों में कीड़े लगने समेत दांतों पर चढ़े इनैमल की परत के खराब होने का डर रहता है।
# ब्रेड में क्रार्बोहाइड्रेट अधिक होता है, जिससे शरीर में शुगर का लेवल तेज़ी से बढ़ने लगता है। ऐसे में ये इंसुलिन के बैलेंस को बिगाड़ देता है। जिससे डायबिटीज की बीमारी हो जाती है।
# ब्रेड में ब्लीचिंग एक्सट्रेट होते हैं जिससे बहुत तेज़ी से कैलोरीज बढ़ती है। ये नसों को भी कमजोर करने लगता है। कई बार इससे नर्वस सिस्टम तक फेल हो सकता है।
# ब्रेड मैदा से बनी होती है, ऐसे में इसे रोजाना खाने से ये आंतों में चिपक जाती है। जिसकी वजह से पेट का अल्सर हो सकता है। ये पाचन क्रिया को भी प्रभावित कर सकता है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World