Home / स्वास्थ्य / सिर्फ एक पुदीने की पत्ती इन तमाम रोगों को नाश करने के लिए है काफी, जानें कौन से हैं वो रोग

सिर्फ एक पुदीने की पत्ती इन तमाम रोगों को नाश करने के लिए है काफी, जानें कौन से हैं वो रोग

बेहद रेफ्रेशिंग और स्वाद में भी लाजबाव पुदीना यानि की मिंट की पत्तियों का इस्तेमाल अमूमन लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं. इसके अलावा पुदीने चटनी, पुदीने का रस और गर्मियों में करीबन सभी शरबत में भी लोग रिफ्रेशमेंट ऐड करने के लिए पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल जरूर करते हैं. आज हम आपको पुदीने के पत्ते की कुछ ऐसी खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप आज से पहले शयद ही जानते होंगें. पुदीने के एक पत्ती में शारीर के बहुत रोग और विकारों को दूर करने की क्षमता होती है. आईये आपको बताते हैं की आखिर पुदीने की पत्तियों से किन किन रोगों को दूर किया जा सकता है.

सांस की दुर्गन्ध को दूर करें

आपको बता दें की पुदीने की पत्तियों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो की सांस से आने वाली दुर्गन्ध की समस्या को हमेशा के लिए दूर कर सकता है. इसके आपको सिर्फ और चहिये होता हैं कुछ पुदीने की सूखी पत्तियां, इन पत्तियों का चूर्ण बनाकर रोज इससे आपने दांतों को साफ़ करें ये ना केवल आपकी सांस महका देगी बल्कि आपके दांत और मसूढ़ों को भी मजबूत बनाता है. अगर आपको भी सांस से जुड़ी कोई समस्या हो तो इस नुस्खे का इस्तेमाल जरूर करें.

चेहरे के दाग धब्बे और मुहासें दूर करें

पुदीने की पत्तियां ना केवल स्वास्थ्य लाभ के लिए गुणकारी है बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार चाँद लागता है. आपको बता दें की पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल आप चेहरे के दाग धब्बे दूर करने और मुहासों को दूर भागने में भी कर सकते हैं. इसके लिए पुदीने की कुछ पत्तियां लें और उसे अच्छी तरह से पीस कर उसके पेस्ट में निम्बू का रस मिलाकर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगायें. कुछ देर के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से अछि तरह से धुल लें, ऐसा करने से चेहरे पर चमक भी आएगी और कील मुहासें की समस्या से भी निजात मिलेगा.

ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने में मददगार

आपको बात दें की पुदीने की पत्तियां आपके ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने में भी सहायक होता है. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आप आपके लिए सबसे बेस्ट है की आप बिना चीनी या नमक के पुदीने के रस का सेवन करें. अगर किसी को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हो तो ऐसे लोगों को पुदीने के रस में थोडा सा सेंधा नमक मिलाकर या फिर यूँ ही नामक मिलाकर उसका सेवन करना चहिये .

पेट की समस्याओं से दिलाएं निजात

पुदीने का रस आपकी पेट की तमाम समस्याओं से निजात दिलाने में काफी मददगार साबित होता है. पेट से जुड़ी किसी भी समस्या के निदान के लिए ताजे पुदीने की पत्तियों में एक निम्बू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें. जादुई तरीके से पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

अस्थमा के रोगियों के लिए वरदान

बता दें की पुदीने की पत्तियां अस्थमा और अन्य प्रकार के सांस से जुड़ी बीमारियों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. पुदीने की पत्तियों को सुखाकर उसे पीस लें और इस चूर्ण को दिन में कम से कम दो बार पानी के साथ पियें सांस संबंधी बीमारियों के साथ ही साथ ये सर्दी खांसी की समस्या से भी आपको निजात दिलाता है.

Check Also

“अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर” का सेमिनार

प्रयागराज। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज, 10 अक्टूबर 2025 को “अस्तित्व साइकोलॉजिकल ...