Home / संसार / स्थगित नहीं किए जाएंगे टोक्यो ओलंपिक, जापानी खेल मंत्री ने ठुकराया ट्रंप का सुझाव

स्थगित नहीं किए जाएंगे टोक्यो ओलंपिक, जापानी खेल मंत्री ने ठुकराया ट्रंप का सुझाव

टोक्यो :  कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित करने का सुझाव दिया था, जिसे जापान की ओलंपिक मंत्री सेको हाशिमोटो ने ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस महाआयोजन को रद्द करने या स्थगित करने पर विचार नहीं कर रहे हैं।

ओलंपिक कांस्य पदकधारी सेको हाशिमोटो ने टोक्यो में प्रेस कांफ्रेंस में कहा आईओसी और आयोजन समिति इन्हें रद्द करने या स्थगित करने पर विचार नहीं कर रही है। उन्होने कहा कि हम ऐसा किसी भी स्थिति में नहीं सोच सकते। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और टोक्यो आयोजक तीन महीने पहले चीन में फैले कोरोना वायरस के बाद से अपने इस बयान पर अडिग हैं कि ओलंपिक खेलों की शुरूआत 24 जुलाई से होगी।

Check Also

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन: सात दिन के राष्ट्रीय शोक की हुई घोषणा

ब्रेकिंग न्यूज़ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन।  2004 से 2014 तक ...