
नई दिल्ली : क्या आप जानते हैं कि आइसक्रीम स्वाद में ही अच्छी नहीं होती, यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। आइसक्रीम में विटामिन, कैल्शियम व प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। प्रोटीन- मिल्क के अन्य उत्पादों की तरह आइसक्रीम प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। प्रोटीन बॉडी के हर अंग, मांसपेशियां, त्वचा, हड्डियां और खून के लिए लाभदायक है। प्रोटीन खाने से ऊतक और मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग होती है। आइसक्रीम में विटामिन ए, बी-2 और बी-12 खूब पाये जाते हैं। विटामिन ए, स्किन, हडिड्यों, रोगप्रतिरोधक क्षमता के लिए बेस्ट होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढाता है।
विटामिन ए से मजबूत हडिडयां, स्वस्थ त्वचा, स्वस्थ दांत, व आंखें, बाल की देखभाल विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है, इसकी एक संतुलित मात्रा शरीर में जानी चाहिए, क्योंकि यह शरीर में एकत्र होता रहता है, यदि हमारे शरीर में विटामिन ए की अधिक मात्रा ऊतकों को आक्सीराइज्ड करती है। अधिक उम्र कारण बनती है विटामिन व्यक्ति अपनी उम्र से अधिक दिखने लगता है। आइसक्रीम खाने से शरीर में कैल्शियम की मांग पूरी हो जाती है। कैल्शियम की शरीर में पूर्ति के लिए दूध के अलावा दूध से बने पदार्थ मक्खन, आइसक्रीम पनीर, दही आदि का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम केवल हडि्डयों के लिए नहीं होता है, बल्कि यह मोटापा भी घटाता है।
बता दें कि मौसम कोई भी हो, आइसक्रीम खाने का मजा तो कुछ और ही है। आइसक्रीम कई प्रकार के फ्लेवर में आती है। आइसक्रीम का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बडों तक के मुंह में पानी आ जाता है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World