
सैन डिएगो : अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन डिएगो शहर में एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां पर एक 10 साल के बच्चे ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद उस बच्चे ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। सैन डिएगो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट शॉन ताकेउची ने बताया कि एक दस वर्षीय बच्चे ने उनके ऊपर दो राउंड फायर किया। हांलाकि इसमें किसी को भी गोली नहीं लगी है, लेकिन इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। ताकेउची ने कहा कि गतिरोध को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने के लिए बातचीत की जा रही है।
पुलिस विभाग के अनुसार बोस्टन एवेन्यू में रहने वाले लड़के के माता-पिता का फोन करीब 9 बजकर 15 मिनट आया। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे की दिमागी हालत ठीक नहीं है और उसने खूद पर हथौड़े और चाकू से हमला कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस वहां पहुंची तब उन्होंने कहा कि बच्चा पीछे के रास्ते से भाग गया और उसने खुद को शेड के अंदर बंद कर लिया है। पुलिस ने जब उसे शेड से निकालने की कोशिश की तो वहां पहले से मौजूद बंदूक से लड़के ने अधिकारियों पर दो बार गोली चला दी। हालांकि, बच्चे का निशाना सही नहीं लगने से कोई घायल नहीं हुआ।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World