तुला राशि : भाग्य उन्नति के लिए अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी तरह का पहले से कोई विवाद है तो उसका समाधान हो सकता है। धर्म कर्म में रूचि बढ़ने से मानसिक शांति मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से अनुकूल हो सकती हैं। पारिवारिक स्थितियां सामान्यत: अच्छी हो सकती हैं। फिजूल की दिखावेबाजी से दूर रहें। बंधु वर्ग से मतभेद होने की संभावना है। कोर्ट और कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। न्यायालयीन कार्यों में उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आलस्य और निराशा में वृद्धि होगी। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। इस दौरान आप एक दूसरे को कोई अच्छा तोहफ़ा भी भेंट करेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो अपने रिश्ते में जीवन साथी को महत्व देना आपके रिश्ते को खुशनुमा बनाएगा। स्वयं से पहले अपने जीवनसाथी को सुने और समझे। आय में वृद्धि होने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। वाहन एवं वस्त्र -आभूषणों की खरीदी कर सकते हैं। घर की सजावट में विशेष ध्यान देंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। खांसी, जुकाम, बुखार आदि का सामना करना पड़ सकता है लेकिन समय रहते और उपचार के बाद यह समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगे।
वृषभ राशि : आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। निवेश करने से बचना चाहिए। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। अचानक आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। समय मुफ़्त ज़रूर है पर बेशक़ीमती भी है, इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निपटाकर आप आने वाले कल के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।
मीन राशि : आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं ǀ सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी ǀ यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा ǀ आपको दिन आराम से गुजारना होगा ǀसुबह उठने से ही लेकर,आप काफी आलस सा महसूस करेंगे जिसका असर आप पर पूरे दिन बना रहेगा ǀ दिन जैसे ही आगे बढ़ेगा,आपकी जोड़ों की दर्द और कमरदर्द की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है और आपको इस बात का ख़ास ध्यान रखना होगा कि आप ऐसे कार्य न करें जिनसे दर्द बढ़ जाए ǀ समय है कि आप अपने सब कामों से छुट्टी लेकर आराम से दिन बिताएं ǀ