Home / Slider / चौधरी चरण सिंह जयंती किसान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

चौधरी चरण सिंह जयंती किसान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

प्रयागराज।

हिन्दुस्तानी एकेडेमी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के तत्वावधान में दिनांक 23 दिसम्बर 2022 दिन शुक्रवार को पूर्वाहन 11:00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती किसान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित विद्वतजनो ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि साधारण से परिवार में जन्में चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों एवं गांव की खुशहाली के लिए समर्पित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ उषा मिश्रा डॉ सरोज सिंह, आर के वर्मा, आरती सिंह, ज्योतिर्मयी श्रीवास्तव गोपाल जी पांडेय, संतोष कुमार तिवारी, मोहसिन खान, अनुराग ओझा, अमित कुमार सिंह,विजय बहादुर सिंह, सुनैना सिंह, ओम प्रकाश मौर्या रामखेलावन, शैलेंद्र शरण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Check Also

वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया न्याय ...