12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
विशेष: वैशाख मास शुक्ल पक्ष प्रारंभ।
राशिफल
मेष: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पड़ोसियों से सहयोग लेने में सफल होंगे। पिता या शासन सत्ता से भी सहयोग मिल सकता है।
वृष: किसी बड़ी योजना को साकार रूप में देने में सफलता मिलेगी। इसमें पिता या धर्मगुरु का सहयोग होगा। यद्यपि शिक्षा के क्षेत्र में कुछ व्यावधान रहेंगे।
मिथुन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। राहु का गुरु, मंगल और शनि के साथ षणाष्टक योग धन हानि, अग्नि भय या बीमारी दे सकता है।
कर्क: आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित न हों। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।
सिंह: किसी भली महिला से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुखद समाचार मिलेगा। यद्यपि नौकरी में कुछ व्यावधान आ सकते हैं।
कन्या: राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा, लेकिन नौकरी के प्रति सचेत रहें, नुकसान हो सकता है।
तुला: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। घर से बाहर निकलने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही उचित नहीं होगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। आपकी भावुकता आपके लिए कष्टकारी हो सकती है।
धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।
मकर: शनि की साढ़ेसाती व्यर्थ की उलझन और कर्मक्षेत्र में व्यावधान देगी। संयम रखने की आवश्यकता है। संतान का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: पारिवारिक सुख और सहयोग रहेगा। व्यावसायिक समस्याएं आएंगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।
मीन: पारिवारिक और व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित न हों। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।