Home / Slider / 27 हजार दिव्यांग और बुजुर्गों को सहायता उपकरण मिले

27 हजार दिव्यांग और बुजुर्गों को सहायता उपकरण मिले

10 करोड़ बुजुर्ग और ढाई करोड़ दिव्यांगों की चिंता भी सरकार को है

दिव्यांग और बुजुगों के महाकुंभ में उपस्थित रहे पीएम मोदी

प्रयागराज।
शनिवार 29 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांग और बुजुर्गों के महाकुंभ में भाग लिया। यूपी सरकार और केन्द्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस महाकुंभ में 27 हजार से भी ज्यादा दिव्यांग और बुजुर्गों को उनकी जरुरत के अनुरूप सहायता उपकरण देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। लंदन स्थित गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने मौके पर विश्व रिकॉर्ड का सर्टीफिकेट प्रधानमंत्री को सौंपा। दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ कि एक साथ एक ही स्थान पर 900 दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दी गई है। इस महाकुंभ में 900 करोड़ रुपए के उपकरण वितरित कर कीर्तिमान स्थापित किया गया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर अनेक सरकारी कर्मचारी अपनी राशि बैंकों में जमा करवाते हैं, ताकि ब्याज से अपना गुजारा कर सके। लेकिन बैंकों के डूबने पर ऐसे जमाकर्ताओं का पैसा भी डूब जाता था, लेकिन हमारी सरकार ने एक लाख रुपए की गारंटी को बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक कर दिया है। सुरक्षा के इस फैसले से 99 प्रतिशत ग्राहकों का जमा पैसा सुरक्षित हो गया है। इससे ग्राहकों के मन में बैंकों के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।

सरकार को ढाई करोड़ दिव्यांग और 10 करोड़ बुजुर्गों की भी चिंता है। दिव्यांगों की कैटेगरी को 7 से बढ़ाकर 21 तक किया गया है। इसी प्रकार सरकारी नौकरियों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के समय आरक्षण भी तीन से बढ़ा कर 5 प्रतिशत किया गया है।

कौशल विकास को प्रोहत्सान देने के लिए इस बार पांच लाख दिव्यांगों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से बुजुर्गों को सस्ती दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे दवा का खर्च भी कम हुआ है। प्रधानमंत्री बीमा योजना से अब तक 24 करोड़ भारतीय जुड़ चुके हैं। 4 लाख परिवारों को तो बीमा राशि भी मिल चुकी है। पीएम मोदी ने इस बात पर खुशी जताई कि अब प्राइवेट न्यूज चैनल में दिव्यांगों के लिए विशेष बुलेटिन प्रसारित कर रहे हैं। दूरदर्शन तो यह काम पिछले कई वर्षों से कर रहा है। मोदी ने कहा कि गत वर्ष फरवरी माह में कुंभ में स्नान के लिए वे प्रयागराज आए थे और आज दिव्यांगों के महाकुंभ में भाग लेने का अवसर मिला है।

Check Also

Appointment Of State Law Officers Must Follow Need Assessment & Transparent, Merit-Based Criteria

Appointment Of State Law Officers Must Follow Need Assessment & Transparent, Merit-Based Criteria: Allahabad High ...