Home / Slider / ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में जीने की कला सीख रहे बच्चे
ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में जीने की कला सीख रहे बच्चे
ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में जीने की कला सीख रहे बच्चे

जगत तारन गोल्डेन जुबली में 15 दिवसीय समर कैम्प में 300 बच्चे लें रहे प्रशिक्षण
प्रयागराज।
अमर नाथ झा मार्ग जार्जटाउन स्थित जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला उमंग का आयोजन 16 मई से विद्यालय में शुरू हुआ है। जिसमें बच्चे जीवन की विविध कलाएं सीख रहे हैं। कार्यशाला का आयोजन तीन वर्षों से विद्यालय के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने बताया कि विद्यार्थी अपने विद्यालय में ही विभिन्न कलाओं की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही तकनीकी बारीकियां भी सीख रहे हैं। उनकी रचनात्मक प्रतिभा का विकास हो सके इसके लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें निखारना और उनका सर्वांगीण विकास करना है। कार्यशाला में कक्षा एक से लेकर 12 वीं तक के 300 से अधिक विद्यार्थी कुछ नया सीखने की ललक लेकर पूर्ण समर्पण के साथ भाग ले रहे हैं। जिसमें योगा बास्केटबॉल मार्शल आर्टस आर्ट एण्ड क्राफ्ट भित्ती चित्र सिलाई कढ़ाई वीडियो मेकिंग अग्नि रहित पाक कला बेकिंग एनिमेशन रोबोटिक्स कथक भरतनाट्यम आदि शास्त्रीय नृत्य शैलियों और पाश्चात्य नृत्य विधा की शिक्षा विद्यालय के ही अनुभवी और विभिन्न कलाओं में पारंगत शिक्षकों और आगन्तुक कलाकारों द्वारा दी जा रही है। 15 दिवसीय उमंग कार्यक्रम का समापन 30 मई को विद्यालय परिसर में होगा।
#JagatTaran Golden Jubilee #summer-camp #ग्रीष्मकालीनकार्यशाला 2025-05-19
Tags #JagatTaran Golden Jubilee #summer-camp #ग्रीष्मकालीनकार्यशाला
Check Also
श्री गुरु तेग बहादुर जी: जीवन एवं शिक्षाएं विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ पटना साहिब,पटना ...