
नई दिल्ली : जलवायु परिवर्तन को लेकर काम करने वालीं आठ साल की कार्यकर्ता लिकीप्रिया कंगुजाम नरेंद्र मोदी सरकार से नाराज हैं। उन्हें सरकार ने एक ऐसी शख्सियत के रूप में दिखाया जो प्रेरणा देती हैं लेकिन उन्होंने इस सम्मान पर नाखुशी जाहिर की। पिछले साल वल्र्ड चिल्ड्रन पीस सम्मान से नवाजी गईं लिकीप्रिया ने कहा है कि उन्हें सम्मान के बजाय सुना जाना चाहिए। सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर उन्हें शी इंस्पायर्स अस अभियान के तहत दिखाया गया लेकिन उन्होंने इस पर जवाब देते हुए इस सम्मान को ठुकराने का फैसला किया।
लिकीप्रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, डियर पीएम, कृपया मेरे सम्मान पर जश्न ना मनाएं, यदि आप मेरी आवाज नहीं सुनने जा रहे हैं। शी इंस्पायर्स अस के तहत मुझे उन लड़कियों और महिलाओं में से एक के रूप में चुनने के लिए शुक्रिया जो प्रेरित करती हैं। मैंने कई बार सोचा लेकिन फिर इस सम्मान को नहीं लेने का फैसला किया। जय हिंद।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World