Home / Slider / हाई अलर्ट पर दिल्ली: विस्फोट में दस की मौ
हाई अलर्ट पर दिल्ली: विस्फोट में दस की मौ
लाल किले के पास जोरदार धमाका
हाई अलर्ट पर दिल्ली: विस्फोट में दस की मौत

दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार धमाका, दस की मौत, कई लोग घायल, तीन गाड़ियों में लगी आग
कार में धमाके बाद गाड़ियों में लगीं आग पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया।
दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद यहां अफरातफरी मच गई है।
धमाके में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी।
लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को भी नुकसान पहुंचा है जिसका वीडियो सामने आया है। ‘एएनआई’ ने घटनास्थल का वीडियो शेयर किया जिसमें मेट्रो स्टेशन पर लगे शीशे टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है, इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।
*दिल्ली – धमाके के बाद एक दुकान के पास ये संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली है।
अतिसुरक्षित लाल किले से सिर्फ 500 मीटर दूर ब्लास्ट हुआ। लोगों के चीथड़े उड़ गए। अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं, कई घायल हैं। कई गाड़ियां जल गईं। ब्लास्ट की तीव्रता देखकर लोग टेरर अटैक की आशंका जता रहे हैं।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का बयान
6.52 मिनट पर धमाका हुआ । एक स्लो मूविंग कार में ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट की जाँच की जा रही है। हालत की निगरानी रखी जा रही है।
*बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर पुलिस हाई अलर्ट पर, दिल्ली से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।*
CM योगी ने दिल्ली धमाके के बाद मातहतों को दिए आदेश CM योगी ने दिल्ली धमाके के बाद मातहतों को दिए आदेश , सतर्कता बरतें, फील्ड में निकले अधिकारी !!
लोक नायक अस्पताल में 15 लोग लाए गए हैं, 10 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल हैं, 1 की हालत स्थिर है !!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक कार में ज़ोरदार धमाके के बाद पहला बयान जारी किया है। उन्होंने X पर लिखा, “विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।”
लाल किला धमाका के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है…
मुम्बई को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं…
NSG की विशेष टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है…
धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है…
घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, इलाज जारी है…
सुरक्षा एजेंसियों को सभी प्रमुख शहरों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं…
संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है…
मामले की जांच जारी है, और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जा रही है…
जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें…
सीसीटीवी फुटेज से दिल्ली पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह का बयान
“घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है, सभी संभावनाओं पर एजेंसियां जाँच कर रहीं है।”
एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे शाह, घटनास्थल भी जाएँगे।
उत्तर प्रदेश के ADG (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने दूरभाष पर बताया कि DGP ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है।
*दिल्ली ब्लास्ट: हरियाणा नंबर की कार में हुआ था धमाका, स्पेशल सेल हरियाणा रवाना*
#Delhiblast #Delhiexposion #Redfortexposion #दिल्लीधमाका #दिल्लीधमाके #दिल्लीब्लास्ट 2025-11-10
Tags #Delhiblast #Delhiexposion #Redfortexposion #दिल्लीधमाका #दिल्लीधमाके #दिल्लीब्लास्ट
Check Also
श्री गुरु तेग बहादुर जी: जीवन एवं शिक्षाएं विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ पटना साहिब,पटना ...