Home / Slider / महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन की गोष्ठी
महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन की गोष्ठी

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन होटल ‘प्रयाग इन’ में किया गया जिसमें अनिगमित संगठनों के वित्तीय विवरणो के प्रारूप पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीए गौरव अग्रवाल रहे तथा अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सीए डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल ने की।
मुख्य वक्ता ने बताया कि दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने अनिगमित संगठनों के वित्तीय विवरणो को एक निश्चित प्रारूप में प्रस्तुत करने के लिए 1 अप्रैल 2025 से अनिवार्य कर दिया है जिनकी वार्षिक बिक्री 5 करोड़ या इससे अधिक हो। इसके अंतर्गत एकाकी,साझेदारी, संयुक्त हिंदू परिवार, व्यक्तियों का संगठन, समिति आदि शामिल हैं।
वक्ता ने अवगत कराया के इस प्रकार वित्तीय विवरण में एकरूपता आएगी जिससे उनका तार्किक रूप से तुलनात्मक अध्ययन संभव हो सकेगा जो हित भागियों को समझने में आसान बनाएगा। साथ ही साथ सरकार को इनके संबंध में नीतियां बनाने में सहायता मिलेगी।
सीए गौरव अग्रवाल द्वारा इन संगठनों पर लागू होने वाले लेखा मानकों की भी विस्तार से चर्चा की तथा सभी प्रश्नों के उत्तर भी दिए। प्रारंभ में संगठन के अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया और कहा सभी लोग इससे लाभान्वित होकर समाज को अच्छी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सीए एस सी कक्कड़ का अंग वस्त्र से स्वागत किया और उन्होंने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

निष्कर्ष के रूप में अध्यक्ष डॉक्टर अग्रवाल द्वारा बताया गया कि इन संस्थाओं के लिए आयकर नियमों के अंतर्गत पहले से ही प्रारूप आयकर विवरणी में दिया गया है। उन्होंने सुझाव दिया की रहतिये के बारे में यह लिखना कि वह प्रबंधन के प्रमाणन के अनुरूप है आज के परपेक्ष में उचित नहीं है। आर्थिक चिट्ठा एवं लाभ हानि खाते का प्रारूप का मानक बनाए जाने से उनकी उपयोगिता अत्यधिक बढ़ेगी।


कार्यक्रम का संचालन संगठन के सचिव सीए शिव भूषण पाठक तथा धन्यवाद कोषाध्यक्ष सीए पल्लवी जैन ने दिया। कार्यक्रम में सीए कमल मिमानी, विनय गोयल, राजेश पांडे, सचिन अग्रवाल, ए के श्रीवास्तव, दीपक प्रजापति आदि ने सक्रिय भाग लिया।

गोष्ठी में विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रारंभ में सरस्वती जी एवं महर्षि भरद्वाज के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गई। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन से प्रारंभ कर, समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया ।

#Dr.NavinCAgarwal #Drncagrawalca #MaharishiBhardwajCharteredAccountants Association #नवीनचंद्रअग्रवाल महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन 2026-08-26
Tags #Dr.NavinCAgarwal #Drncagrawalca #MaharishiBhardwajCharteredAccountants Association #नवीनचंद्रअग्रवाल महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन
Check Also
प्रयागराज। महर्षि भरद्वाज वेद विद्यालय, केसर भवन में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ...