Home / Slider / महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन की गोष्ठी
महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन की गोष्ठी

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 पर किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं अधिवक्ता उच्च न्यायालय अभिनव मेहरोत्रा रहे जिसकी अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल ने की।
मुख्य वक्ता ने बताया कि इसका उद्देश्य नारकोटिक्स एवं आतंकवादी गतिविधियों की समस्या का निवारण करना है। प्रावधानों के अंतर्गत लेनदेनों के स्रोत की जांच की जाती है जिससे राष्ट्र हित पर पड़ने वाले प्रभाव को जांच परखा जा सके। जांच में यदि कोई संपत्ति गैर वैधानिक माध्यम से अर्जित की गई है, यह पता लगता है, तो उसे जब्त किया जा सकता है। अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत संबंधित व्यक्ति को दोषी समझा जाता है जब तक कि वह यह सिद्ध न कर दे कि उसका दोष नहीं है । यह साक्ष्यौ के आधार पर किया जाएगा। इस अधिनियम के अंतर्गत अधिकारियों को प्रस्तुत अभिलेखों को ज़ब्त करने के साथ-साथ अभिरक्षा में लेने, सर्वेक्षण एवं छापा डालने का भी अधिकार है। सामान्य रूप से उच्च न्यायालय विधिक प्रश्न की सुनवाई करता है परंतु यहां तथ्य को भी देखने का अधिकार रखता है। अध्यक्ष सीए नवीन चंद्र अग्रवाल ने स्वागत भाषण में इस विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

अंत में स्पष्ट किया कि अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मूल्यवान वस्तुओं को दो भागों में विभाजित किया गया है एक वह जिन्हें विधिक स्रोतों से अर्जित किया गया हो और दूसरे गैर वैधानिक ढंग से- इन्हें जब्त किया जा सकता है। निष्कर्ष में, दोषी व्यक्ति के विरुद्ध जिस अधिनियम का उल्लंघन हुआ है उसके साथ-साथ पीएमएलए में भी कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार वित्तीय अभियोजन, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होते है, को नियंत्रित करने के लिए इस अधिनियम में प्रदत प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाती है। गोष्ठी का संचालन संघ के सचिव सीए शिवभूषण पाठक ने किया।


धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सीए राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने किया और कहा कि इसके माध्यम से देश विरोधी गतिविधियों में धन के उपयोग पर नियंत्रण लगाया जा रहा है। सीए रामकृष्ण अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, तुषार पांडे, ए के श्रीवास्तव, साक्षी खन्ना, अमित अग्रवाल आदि ने भाग लिया।

प्रारंभ में मां सरस्वती एवं महर्षि भरद्वाज के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। अंत में राष्ट्रगान गाया गया। गोष्ठी का आयोजन होटल प्रयाग इन में किया गया।
#Maharishi BhardwajCharteredAccountantsAssociation #NCAgrawalCA #अभिनवमेहरोत्रा #डॉनवीनचंद्रअग्रवाल #महर्षिभरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन 2026-10-16
Tags #Maharishi BhardwajCharteredAccountantsAssociation #NCAgrawalCA #अभिनवमेहरोत्रा #डॉनवीनचंद्रअग्रवाल #महर्षिभरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन
Check Also
वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान और पंचतत्व वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान, ...