


Lucknow
आज लाफीडूसी समाजसेवी संस्था, जो कि छात्रों द्वारा संचालित है, के अध्यक्ष श्री यश सेंगर की अगुवाई में प्रातः 8-30 बजे किंगजार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय एवं हनुमान सेतु मंदिर, लखनऊ के समक्ष इस कड़ाके की ठंड में सड़क पर अपना जीवन गुजार रहे गरीब, बेसहारा तथा दिव्यांग जनों को लगभग 600 खाने के डिब्बे तथा 100 कम्बलों का वितरण किया गया। कम्बल व भोजन के पैकेट पाकर लभार्थीगण बहुत ही भावुक हो गये और उनके द्वारा संस्था के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी।
संस्था अनाथ एवं बेसहारा लोगों के साथ-साथ बेसहारा कुत्तों के प्रति भी अपनी दयाभाव रखते हुए 25 कि.ग्रा. डॉगफूड्स के पैकेट गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में वितरित किये। संस्था के सदस्यों द्वारा इस पुनीत कार्य के माध्यम से समाज के अन्य लोगों को एक संदेश दिये कि हम जिस समाज में रह रहे हैं वहां अन्य जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की भी पूर्ति का प्रयास करना चाहिए।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World