Home / Slider / शिव गोपाल सिंह मण्डी परिषद के पैनल में

शिव गोपाल सिंह मण्डी परिषद के पैनल में

अधिवक्ता शिव गोपाल सिंह मण्डी परिषद के पैनल में शामिल

प्रयागराज।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के युवा अधिवक्ता शिव गोपाल सिंह को राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद उत्तर प्रदेश ने अपने अधिवक्ता पैनल में शामिल किया है। मंगल विहार अपार्टमेंट कालिंदीपुरम में रहने वाले अधिवक्ता शिव गोपाल सिंह उच्च न्यायालय में मण्डी परिषद और मण्डी समितियों की रिट याचिकाओं एवं अपीलों की पैरवी करेंगे।

शिव गोपाल सिंह के पैनल में शामिल होने पर अधिवक्ता सतीश चन्द्र दुबे, विजय सिंह सेंगर, चंद्रकांत द्विवेदी, अरविंद भारद्वाज, देवेंद्र शुक्ला, एस पी राय, ब्रजेश प्रताप सिंह, महादेव सिंह चंदेल आदि ने बधाई दी है। यह जानकारी विधि अधिकारी अंबिका प्रसाद ने दी है।

Check Also

प्रयागराज की कवयित्री डॉ. नीलिमा मिश्रा ‘नीलम’ सम्मानित

कादंबरी समारोह 2026 जबलपुर में प्रयागराज की कवयित्री डॉ. नीलिमा मिश्रा ‘नीलम’ सम्मानित*  अखिल भारतीय ...