Home / Slider / “न्याय व्यवस्था और चुनौतियां” विषय पर अधिवक्ता और न्यायालय के समक्ष चुनौतियों को साझा किया

“न्याय व्यवस्था और चुनौतियां” विषय पर अधिवक्ता और न्यायालय के समक्ष चुनौतियों को साझा किया

प्रयागराज।

शाश्वत संस्था के मंच पर आमंत्रित उच्च न्यायालय एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमरेंद्र नाथ सिंह ने कोरोना काल- “न्याय व्यवस्था और चुनौतियां” विषय पर अधिवक्ता और न्यायालय के समक्ष चुनौतियों को साझा किया।


इस महामारी ने लोगों के जीवन और मन में न केवल ढेर सारी चुनौतियां और सवाल खड़े किए हैं। बल्कि सामान्य गतिविधियां लगभग शिथिल सी हो गई है। ऐसी स्थिति में न्याय के क्षेत्र में भी वकील और न्यायाधीश पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपने दायित्व का निर्वहन कितना कर पा रहे हैं। इसी विषय पर ऑनलाइन चर्चा में इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अमरेंद्र नाथ सिंह जो हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य हैं, ने बताया कोरोनावायरस के समय माननीय उच्च न्यायालय ने जो वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था की है. परंतु अधिवक्ता गण की शिकायत और उनके समाधान के लिए बहुत सारी बातों को साझा किया। और कहा कि कोरोना काल में जबकि आम जन बीमारी की भय से सहमा हुआ है। लॉकडाउन में बेरोजगारी की मार सह रहा है।

ऐसी स्थिति में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों की वजह से शीघ्र न्याय पाने से वंचित है। उन्हें उनके लिए भी कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा क्योंकि अधिवक्ता वर्ग समाज के हर वर्ग से जुड़ा व्यक्ति है। एसोसिएशन और हाईकोर्ट प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का इस्तेमाल कर पक्षों के बीच सुनवाई की व्यवस्था की किंतु टेक्निकल व्यवधान के कारण वास्तविक सफलता नहीं मिल पा रही है। इसे बेहतर बनाने का प्रयास एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। तथा वकीलों के मेडिकल व्यवस्था और कोरोना से मृत वकीलों के परिवार को आर्थिक सहायता दिया जा रहा है। और युवा अधिवक्ताओं के लिए भी कई योजना प्रस्तावित है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के प्रश्नों का जवाब भी दिया।

प्रश्न करने वाले अधिवक्ता का इलाहाबाद हाईकोर्ट के हेमंत दुबे, साधना मिश्रा, सुषमा शर्मा, आलोक त्रिपाठी धीरेंद्र ओझा, मनु शर्मा, महेंद्र जी अनिल तिवारी जी चंचल जी और बहुत सारे अधिवक्ताओ ने प्रश्न किया और अध्यक्ष जी ने उसका प्रत्युत्तर दिया।
ऋतंधरा मिश्रा
अधिवक्ता इलाहाबाद हाई कोर्ट

Check Also

श्री गुरु तेग बहादुर जी विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रारम्भ

श्री गुरु तेग बहादुर जी: जीवन एवं शिक्षाएं विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ  पटना साहिब,पटना ...