Home / Slider / ऑडिट सप्ताह–2025 के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन

ऑडिट सप्ताह–2025 के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन

प्रयागराज।

21-11-2025 को ऑडिट सप्ताह–2025 के अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार, महालेखाकार के मार्गदर्शन में महालेखाकार कार्यालय में प्रभागीय लेखाकार संवर्ग हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के विभिन्न जनपदों में तैनात 100 से अधिक प्रभागीय लेखाधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में श्री राज कुमार, प्रधान महालेखाकार ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई एवं प्रदेश के विभिन्न कार्य प्रभागों में लेखा प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श हुआ। श्री अभिषेक कुमार, वरिष्ठ उप महालेखाकार एवं श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री वरिष्ठ उप महालेखाकार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।

Check Also

अशोक सिंघल जी जन्म शताब्दी: :केसर भवन में उल्लास के साथ मनायी गयी

वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान और पंचतत्व   वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान, ...