Home / Slider / AIWC: अखिल भारतीय महिला परिषद का अथिस्थापना समारोह

AIWC: अखिल भारतीय महिला परिषद का अथिस्थापना समारोह

अखिल भारतीय महिला परिषद का अथिस्थापना समारोह आज सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय दिया गया।

अध्यक्ष रचना अग्रवाल सचिव प्रिया नारायण और कोषाध्यक्ष सुरैया इकबाल को चुना गया। संरक्षक श्रीमती यमुनोत्री यमनोत्री गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एआई डब्लू सी का गठन 1927 को पुणे में हुआ था। इसका प्रमुख उद्देश्य महिला एवं बच्चों का उत्थान है और वर्ष- पर्यंत हम इनसे जुड़े कार्यक्रम करते रहेंगे।

डॉ आशा अस्थाना,डॉ गीता कौरा, पदमा सेठ, डॉ शान्ति चौधरी, सुभाष राठी, लक्ष्मी अवस्थी, ,के एन सबीरा, अफरोज हक समेत अन्य वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नेहा सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ शान्ति चौधरी ने किया। कार्यक्रम में अन्य सदस्य के एन सबीरा,बब्ल भाटिया,चन्द्रा त्रिपाठी, रश्मि शुक्ला, ज्योति श्रीवास्तव, नीतू केसरवानी, सविता खुराना समेत अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं ।

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...