Home / Slider / पीडीए के पैनल अधिवक्ता नियुक्त हुए अजित द्विवेदी
पीडीए के पैनल अधिवक्ता नियुक्त हुए अजित द्विवेदी

पीडीए के पैनल अधिवक्ता नियुक्त हुए अजित द्विवेदी
प्रयागराज।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजित द्विवेदी को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने मुकदमों की पैरवी के लिए अपने अधिवक्ता पैनल में शामिल किया है।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा अमित पाल शर्मा के अनुमोदन पर विधि अधिकारी की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। पत्र के मुताबिक पैनल अधिवक्ता अजित द्विवेदी प्राधिकरण के खिलाफ उच्च न्यायालय में दाखिल होने वाले मुकदमों की पैरवी करेंगे।
अजित द्विवेदी को बधाई देने वालों में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा, शिवेंदु ओझा, अखिलेश सिंह, अखिलेश्वर नाथ पांडेय, आशीष ओझा, ललित पांडेय, शिवेंद्र प्रताप सिंह और आदित्य दुबे शामिल रहे।
#PDA #अजितद्विवेदी #पीडीए 2025-09-05
Tags #PDA #अजितद्विवेदी #पीडीए
Check Also
*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...