
ALLAHABAD MANAGEMENT ASSOCIATION CELEBRATES INTERNATIONAL DOCTORS DAY
Prayagraj.
Allahabad Management Association celebrated International doctors day on July 1, 2021 at the special executive committee meeting.
On this occasion Dr Mrs Shanti Chaudhri gave an interesting talk on the importance of this day . She said that on this day we thank the doctors for their efforts in saving the lives of so many individuals.

Also this day has special significance as it happens to be the birth and death day of the famous physician Dr BC Roy. In this pandemic year this day is attains special importance as so many doctors toiled hard day and night to save patients of Covid and many laid down their lives.
Dr Shanti Chaudhri also paid condolences to 28 doctors of Allahabad who laid down their lives on duty. We should thank and encourage the medical fraternity for their zeal and commitment.The talk was well appreciated by all the executive committee members who had joined the virtual talk.
“मरीज़ को चिकित्सक पर पूर्ण विश्वास होना अत्यावश्यक है”: डा शांति चौधरी
नेशनल डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आज इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से एक वर्चुअल मीटिंग संयोजित की गई|
मुख्य वक्ता डॉ शांति चौधरी ने नेशनल डॉक्टर्स डे की जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टर बी सी रॉय को समर्पित करते हुए फर्स्ट जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाना प्रारंभ किया इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और डॉक्टरों को उनकी समर्पित सेवा के लिए आभार ज्ञापित करना। पहला नेशनल डॉक्टर्स डे 1991 में मनाया गया था।
प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को आज के दिन विशेष रुप से याद किया जाता है। डॉक्टर बी सी राय एक कुशल चिकित्सक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और एक ख्यातनामा शिक्षाविद् होने के साथ एक सफल राजनेता भी थे । आपने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्हें 1961 में भारत रत्न सर्वोच्च अलंकरण से विभूषित किया गया डॉक्टर रॉय को अनेकों महत्वपूर्ण मेडिकल संस्थान संस्थानों को स्थापित किया डॉक्टर आए पहले भारतीय थे जिन्हें ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ । आप बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे डॉक्टर बी सी राय का जन्म 1 जुलाई 882 को और मृत्यु 1 जुलाई 1962 को 80 वर्ष की अवस्था में हुई यानी उनकी जयंती व पुण्यतिथि एक ही दिन 1 जुलाई को होती है।
डॉक्टर बी सी राय की स्मृति में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा डॉक्टर्स का सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर बी सी रॉय अवॉर्ड भारत के राष्ट्रपति द्वारा 1 जुलाई को 1962 से दिया जाता रहा है कोविड-19 के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के त्याग एवं बलिदान को आज एक बार पुनः डॉक्टर्स डे के बहाने लोगों को स्मरण कराया । यह दिन पूर्ण रूप से डॉक्टर्स और समस्त सेवा कर्मियों को समर्पित है जो स्वास्थ्य रक्षा में सहयोग करते हैं डॉक्टर्स डे के दिन आज हम सब को एक संकल्प लेना चाहिए कि हम चिकित्सकों को समुचित सम्मान देंगे और कभी भी उनका अनादर नहीं होगा।
चिकित्सक व मरीज के बीच मधुर संबंध होने आवश्यक है और मरीज़ को चिकित्सक पर पूर्ण विश्वास होना अत्यावश्यक है ।
इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने डॉ शांति चौधरी के वक्तव्य की सराहना की एवं कार्यक्रम के अंत में सचिव ओपी गोयल ने सबका आभार ज्ञापन किया इस अवसर पर जी के खरे, डॉ एनसी अग्रवाल ,ए के प्रसाद पूर्व अध्यक्ष विभव बाजपेई समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया। डॉ शान्ति चौधरी ने समस्त दिवंगत डॉक्टर्स को इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World