
अमित शाह की लखनऊ यात्रा
डॉ दिलीप अग्निहोत्री
प्रदेश सरकार चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है। अमित शाह की लखनऊ यात्रा ने सत्ता पक्ष का उत्साह बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास को प्रमुख चुनावी मुद्दा बना कर चल रहे है। केंद्रीय नेतृत्व भी अपनी यात्राओं के माध्यम से इसी मुद्दे को धार दे रहे है। इस आधार पर वह विपक्षी पार्टियों को चुनौती दे रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंकड़ों के आधार पर सरकार की बढ़त का दावा कर रहे है। इस आधार पर तो सरकार के साढ़े चार वर्ष पिछले सात दशकों पर भारी है। अपने अपने दावों पर आधारित पक्ष और विपक्ष की प्रदेश में यात्राएं जारी है। सत्ता पक्ष के नेता विकास और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को मुद्दा बना रहे है। विपक्षी नेता भविष्य के प्रति आश्वस्त कर रहे है। अपने अतीत और भविष्य के प्रति उनके पास कहने को कुछ खास नहीं है। जबकि योगी सरकार वर्तमान की बात कर रही है,इसके आधार पर भविष्य के लिए दावा कर रहे है। इस मुद्दे के आधार पर भाजपा भाजपा के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेताओं की प्रदेश में यात्राएं हो रही है।
पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर, सिद्धार्थनगर व काशी की यात्रा पर आए थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दस मेडिकल कॉलेज,और राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया था। इस प्रकार उन्होंने विकास के मुद्दे को ही आगे बढ़ाया। कुछ समय पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तर प्रदेश की यात्रा पर आए थे। उन्होंने भी विकास के मुद्दे पर योगी सरकार की उल्लेखनीय सफलता को रेखांकित किया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुछ समय के अंतराल पर दूसरी बार उत्तर प्रदेश पहुंचे। लखनऊ के अनेक कार्यक्रमों में वह सहभागी हुए।
उन्होंने भी योगी सरकार की जम कर सराहना की। विकास के मुद्दे पर प्रदेश के सत्तापक्ष का उत्साह बढ़ाया। इसके पहले अमित शाह विंध्याचल व काशी की यात्रा पर आए थे। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है। विकास के अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे है। इसमें तीर्थाटन व पर्यटन का विकास भी शामिल है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। सात वर्ष पहले देश ने अंगड़ाई ली थी। भारतीय मूल्यों व आदर्शों की स्थापना हो रही है। गरीब कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ है। इससे हर भारतीय गौरव की अनुभति कर रहा है।

गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कहा कि उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ श्री राम श्री कृष्ण की भूमि है। मुगलों के बाद से लेकर पिछली सरकार तक उत्तर प्रदेश को इसका एहसास नहीं हो रहा था। जब भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी तो लोगों को एहसास हुआ कि यह उत्तर प्रदेश राम कृष्ण की है। अमित शाह डिफेंस एक्सपो मैदान में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया था। इसके बाद वह अवध क्षे़त्र के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों को सम्बोधित किया। उन्होंने पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को भी हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी सहप्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी सहप्रभारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें में भी शामिल हुए। अमित शाह की इस व्यस्त यात्रा ने सत्ता पक्ष का उत्साह बढ़ाया है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World