
योग जागरूकता में रेडक्रॉस सोसाइटी का योगदान
रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री
रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पीड़ितों की सेवा से लोग परिचित है। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने उन्हें योग दिवस में योगदान का आह्वान किया। योग का सीधा संबन्द स्वास्थ्य से है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में लगे संगठनों को इसमें भी सहभागी होना चाहिए।
आनन्दी बेन ने रेडक्रॉस से इक्कीस जून को योग दिवस पर ग्राम स्तर तक जन समुदाय को जोड़ने का आह्वान किया। कहा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सभी को योग सिखाएं,योग को जनांदोलन बनाएं, स्वस्थ्य रहने के लिए हर प्रक्रिया अपनाएं। यह सोसाइटी अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम,बच्चों के लिये टीकाकरण कार्यक्रम, स्कूलों में नेत्र एवं दांतों की जांच, रक्तदान, नेत्रदान, देहदान का प्रचार प्रसार, प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराना तथा मरीजों के लिये एम्बुलेन्स सेवा उपलब्ध कराना आदि अनेक प्रकार के कार्य कर रही है। इसके साथ ही रेडक्रास सोसाइटी क्षयरोग से ग्रसित बच्चों को गोद लेने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्यपाल इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की
पदेन अध्यक्ष है।
इस रूप में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास दिवस पर इण्डियन रेडक्रास सोसायटी,लखनऊ द्वारा रेडक्रास भवन, कैसरबाग में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बृजेश पाठक भी उपस्थित थे। राज्यपाल आनन्दी बेन कहा कि रेडक्रास का पीड़ित मानवता की सेवा हेतु समर्पित संगठन है। मानव कल्याण ही सबसे बड़ी सेवा है। जरूरतमंदों सहायता की सहायता में अन्य सक्षम लोगों को भी योगदान करना चाहिए। बृजेश पाठक ने अस्पताल में चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों से मरीजों के प्रति सेवा भाव से कार्य करने की अपील की। राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश रेडक्रॉस अवार्ड से इकतालीस महानुभावों को उनके विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World