


🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
साल भर का E Panchang यहां से डाउनलोड कर सकते हैं
*आप सभी को* विक्रम संवत 2081, शक संवत* *1946 चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा नववर्ष तथा नवरात्रि की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं*
🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
विभिन्न पर्वों की तिथियों और समय और उस समय सूर्य, चंद्रमा सहित अन्य ग्रहों की स्थिति समझने के लिए सनातन धर्म के हजारों वर्ष पूर्व के वैज्ञानिकों ने *पञ्चांग* की रचना की थी। इन गणनाओं को आज तक कोई चुनौती नहीं दे पाया है। लेकिन हम अपनी इस वैज्ञानिक धरोहर के बारे में कोई जानकारी नहीं रखते हैं। आइए संक्षेप में समझते है कि *पञ्चांग* है क्या?
*पञ्चांग* के रूप में कालगणना हमारे ज्ञान का प्रकटीकरण है। *पञ्चांग* के पांच अंग हैं।
1.तिथि
2.नक्षत्र
3.वार
4.योग
5.करण
जब चंद्रमा सूर्य से 12 अंश की दूरी तय कर लेता है तो उस अवधि को एक तिथि कहते हैं। अमावस्या से लेकर पूर्णिमा फिर पूर्णिमा से अमावस्या एक चंद्र मास होता है जो सौर मास से (पूरे एक वर्ष में) 11 दिन कम होता है, हर तीन साल में एक अधिकमास या मलमास का प्रावधान इस समय की पूर्ति करने के लिए किया जाता है। तिथि कभी कम कभी ज्यादा पर 24 घंटे के आस पास की होती है। 
वार सात होते हैं जिनसे सप्ताह बनता है। आदित्यवार से लेकर स्थावर यानी शनिवार तक का समय एक हफ्ते का होता है।
नक्षत्र तारों के समूह हैं जो 27 हैं। अश्वनि से रेवती तक की गणना चंद्रमा और सूर्य के हिसाब से अलग अलग होती है।
चंद्रमा और सूर्य की विशेष दूरियों की स्थिति योग कहलाती है, ये शुभ अशुभ योग भी 27 होते हैं।
करण तिथि के आधे भाग को कहते हैं ये कुल 11 होते हैं।
इसके अलावा पञ्चांग में बारह महीने बारह राशियों पर आधारित होते हैं। मेष से मीन तक बारह राशियां हैं। हिंदी महीने चैत से शुरू होकर फागुन तक चलते हैं। इन महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित हैं।
इस क्रम में संवत्सर यानी संवत को भी जानना जरूरी हो जाता है। संवत्सर यानी संवत की संख्या 60 होती है, हिंदू पञ्चांग विक्रम संवत के आधार पर चलता है। कल से 2081 संवत लगेगा जिसका नाम पिंगल है। हर संवत का एक राजा होता है, जिस दिन से संवत शुरू होता है वही उसका राजा माना जाता है यानी कल मंगल से नया संवत्सर शुरू होगा तो इस साल मंगल राजा होगा।
*नव वर्ष वि सं 2081 मंगलमय हो।*

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद शुक्ला जी के FB wall से साभार
#चैत्र नवरात्रि का माहात्म
रंजना सिंह
आज से नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि, बासन्ती पूजा आरम्भ हो रही है। सृष्टि की स्थापना माता आदिशक्ति ने इसी दिन आरम्भ किया था। नूतन वर्ष भारतीय प्रदेशों में भले ही भिन्न भिन्न मास और तिथि को मानी, मनायी जाती हो, किन्तु सृष्टि का आरम्भिक दिवस (नवसंवत्सर) तो यही चैत्र मास शुक्ल पक्ष का यह प्रथम दिवस/प्रतिपदा तिथि है।
सनातनी भाई बन्धुओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि इन नौ दिनों में जब शक्ति सर्वाधिक जागृत अवस्था में सृष्टि में अवस्थित होती हैं, उनकी साधना अवश्य करें। समयाभाव में शप्तशती का पूरा पाठ नहीं कर सकते तो कोई बात नहीं “कवच, अर्गला और कीलक” का सस्वर, भावसहित पाठ कर लें।अत्यधिक व्यस्तता है और यह भी नहीं कर सकते तो इन नौ दिनों में आहार विहार सात्विक रखते हुए, चलते फिरते घूमते “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै” महामन्त्र का मानसिक जाप कर लें,,आप माँ/शक्ति से जुड़ें, वे करुणामयी कल्याणकारी निश्चित ही आपको अपनी स्नेहमयी गोद में लेकर न केवल आगे आपका मार्गदर्शन करेंगी अपितु अपने वात्सल्यमयी स्वरूप को जानने, अनिर्वचनीय सुख में निमग्न होने का सुअवसर देंगी।
Final Punchang 2024-2025
आपने कभी ध्यान दिया है,,कवच में दैहिक दैविक भौतिक आध्यात्मिक किसी भी स्तर पर हमारे जीवन का कोई अंग प्रत्यंग ऐसा नहीं जो छूटा है। इसमें माता की उपस्थिति सर्वत्र, कण कण में है। माता कहाँ किस नाम और रूप में अवस्थित हैं, उसका इसमें पूरा उल्लेख है।
यदि हम केवल यह स्मरण रख पाएँ कि हमारा जीवन, सम्पूर्ण जगत उस आदिशक्ति में समाहित है, ऐसा कुछ भी नहीं जो उनसे असंपृक्त हो,, तो न तो कभी हतोत्साहित हो पायेंगे, न दिग्भ्रमित और न ही शत्रुओं(नकारात्मक सोच विचार) से पराजित। अपने महान अस्तित्व, शक्ति सामर्थ्य को हम विस्मृत कर जाते हैं इसी कारण नाना प्रकार के दुःख भोगते हैं। ध्यान रहे कि आध्यात्म से जुड़ने से जीवन में आने वाले गतिरोध, कठिन परिस्थितियाँ, परीक्षाएँ नहीं समाप्त होती,, किन्तु जब हमें अस्तित्व बोध होता है तो पता भी नहीं चलता कि कब आन्तरिक शक्तियाँ जागृत हो हमें उनसे जूझने की युक्तियाँ और मुक्ति का मार्ग दे जाती हैं। हममें वह विवेक जागृत होता है कि घी और पानी के अंतर को हम जान पहचान पाएँ। प्रत्येक परिस्थिति में अपना करणीय स्थिर कर सकें।
संघर्ष पराजय और भय, बाह्य परिस्थितियों से नहीं, अपितु प्रतिपल साथ रहने वाले अपने ही अन्तस् से है और इसमें जय हेतु अपार आन्तरिक बल चाहिए। हम मनुष्यमात्र जीवित हैं तो साँस मिलने से इसके छूटने तक, प्राणरूपी शिव और देहरूपी आदिशक्ति हमारे साथ हैं, किन्तु यह हम पर है कि हम त्रिगुणमयी शक्ति के किस स्वरूप को बल देते हैं, क्योंकि माता यदि बुद्धि हैं तो भ्रान्ति भी, वे परम सात्विक हैं तो परम उग्र तामसिक भी, वे सृजिका हैं तो विध्वंसिनी भी। जैसे यदि हम दाहिने हाथ से अधिक और बाएँ से कम काम लेते हैं तो दाहिना अपेक्षाकृत बाएँ से अधिक सबल होता है। ऐसे ही हम जिस सोच विचार कर्म में अपनी लिप्तता अधिक रखेंगे, वह आगे और बढ़ेगा।
असुरों ने भी उसी शक्ति को साधा। अपना शारीरिक बल, भोग की भूख, परपीड़ा से सुखप्राप्ति बढ़ाई जो उत्तरोत्तर बढ़ती हुई उन्हें पाप में आकण्ठ निमग्न करती गयी और अन्ततः उनकी प्रत्येक सिद्धि/प्राप्ति एकदिन काल के गाल में समाकर शून्य हुई, चिरकाल से होता आ रहा है, आगे भी होता रहेगा।
हमारे ऋषि मनीषियों ने ध्वनि विज्ञान, शब्दशक्ति का गहन अध्ययन कर जिन मन्त्रों का अविष्कार किया है, अर्थ न जानते हुए भी यदि हम उनका जाप करते हैं तो उन वाईवब्रेशन का प्रभाव, सुफल हमें मिलता ही है।
आज तो तकनीकी विकास ने हमें यह सुविधा दी है कि स्वयं यदि संस्कृत नहीं जानते, शब्द सही सही उच्चारित नहीं कर सकते, तो यूट्यूब पर उपलब्ध उक्त पाठ को लिरिक्स के साथ चलाकर उसके साथ साथ वह पढ़, मनोयोग से सुन सकते हैं। थोड़े ही दिनों में स्वतः वह पाठ आप करने लगेंगे।
कहने का सार यही है कि सात्त्विक सुख प्राप्ति का उद्योग करते इस जीवन को सफल सार्थक करें।
ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ