Home / Slider / कर्नलगंज का ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न

कर्नलगंज का ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न

कर्नलगंज का ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न

श्री भरत मिलाप कमेटी करनैलगंज प्रयागराज के तत्वावधान में भरत मिलाप एवं अक्षय नवमी का मेला संपन्न हुआ।

भारद्वाज आश्रम में भरत विलाप का आयोजन रात्रि 8:00 बजे हुआ। उसके बाद धूमधाम से श्रीराम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न सीता माता एवं हनुमान जी की श्रृंगार चौकी निकाली गई।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम दरबार के दर्शन किए। भारद्वाज आश्रम में अक्षय नवमी पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाया। परिवार के सभी सदस्यों ने व्रत खोलकर वहीं प्रसाद पाया। प्रभु श्री राम दरबार की चौकी गाजे- बजे के साथ भारद्वाज आश्रम से शुरू होकर आनंद भवन, कर्नलगंज चौराहा, त्रिमुहानी, कटरा नेतराम चौराहा, कर्नलगंज सब्जी मंडी होते हुए वापस भारद्वाज आश्रम पहुंची।भारतद्वाज आश्रम पर लगे आखा नवमी मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।

संरक्षक आनंद घिल्डियाल आनू पार्षद कर्नलगंज ने श्रीराम दरबार की आरती श्रद्धापूर्वक उतारी। भरत मिलाप कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार पाल, महामंत्री पूर्ण प्रकाश, निज़ाम, नज़म भाई, रामजी गुप्ता, धीरेंद्र साहू, बच्चा यादव, अमित सोनकर, रवि साहू के साथ अध्यक्ष श्री कटरा रामलीला कमेटी सुधीर गुप्ता, पिंटू पांडे,सत्यप्रकाश साहू, श्रृंगारिया शैलेंद्र, आशीष गोस्वामी,पार्थो गोस्वामी प्रभु श्रीराम दरबार की चौकी शोभायात्रा में शामिल हुए।

Check Also

“मेरे घर के सामने का कूड़ा कब साफ होगा?”

संस्मरण अभी मैं अमेरिका यात्रा पर गया था। वहां मुझे मेरे मित्रों ने कैनेडी स्पेस ...