
*महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती को उत्साह से मनाया*
महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती 02 अक्टूबर 2021 को स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के परिसर में दोनो महा पुरुषो के आदर्श – सत्य, अहिंसा व सादगी के मिसाल को याद करते हुये मनायी गयी ।

इस अवसर पर श्री शरद सिंह सचिव व कार्यकारी अधिकारी तथा महानिदेशक डॉ भरत राज सिंह आदि ने अपने-अपने संबोधन में महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्र के प्रति उनके द्वारा किये गए कार्यो से शिक्षा लेंने पर विशेष जोर देते हुए स्वच्छता अभियान, स्वदेशी से आत्मनिरभर तथा सादगी व पौराणिक ज्ञान से राष्ट्र की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने व विश्व को नयी दिशा देने का संकल्प दिलाया ।
इस अवसर पर परिसर में उपस्थित शिक्षकगण- विक्रम सिंह, लवकुश सिंह, उग्रसेन सिंह, अंकित सिंह तथा अन्य कर्मचारीगण व छात्रगण कोविड-19 के दिशानिर्देशो का अनुपालन करते हुये सम्मलित हुए ।
इसके अलावा अपरान्ह में, विराम खण्ड-5 जनकल्याण महासमिति के पदाधिकारीगण व बुजुर्ग निवासीगण ने महात्मा गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया |
अध्यक्ष व पर्यावरणविद डॉ० भरत राज सिंह, ने महापुरुषों के आदर्शो व उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला और यह संकल्प भी दिलाया कि हमलोग स्वच्छता अभियान को प्रसारित करेंगे तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे |
इस अवसर पर ब्रिगेड, टी.बी. श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष- सीमा सिंह, संयुक्त सचिव- एस.बी.एल.मल्होत्रा, पूर्व-मंत्री गोरखनाथ निषाद, रामायण सिंह, आनन्द प्रकाश, डा. आर.पी. शर्मा, लालजी सिंह, वी.के. श्रीवास्तव, आर.के. जैतली, आदि ने गांघी व लालबहादुर शास्त्री जयंती को वासंती पार्क में उपस्थित रहे|
डॉ० भरत राज सिंह,
महानिदेशक व वरिष्ठ पर्यावरणविद,
स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ
Mob: 9415025825; Email: brsinghlko@yahoo.com
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World