Home / Slider / महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती: विराम-5 जनकल्याण समिति के बुजुर्गो ने मनाई

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती: विराम-5 जनकल्याण समिति के बुजुर्गो ने मनाई

*विराम-5 जनकल्याण समिति के बुजुर्गो ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती बडे उत्साह से मनाया* 

लखनऊ।

महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती आज दिनाक 2 अक्टूबर 2023 को वासंती पार्क, विराम-5 परिसर में दोनो महापुरुषो के आदर्श – अहिंसा व सादगी के मिसाल को याद करते हुये मनायी गयी।

इस अवसर पर डॉ. भरत राज सिंह, अध्य क्ष,विराम-5 जनकल्याण समिति ने अपने संबोधन में महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्र के प्रति उनके द्वारा किये गए कार्यो से शिक्षा लेंने पर विशेष जोर देते हुए स्वच्छता अभियान व सादगी से राष्ट्र की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने व देश को नयी दिशा देने का संकल्प दिलाया ।

इस अवसर पर, विराम खण्ड-5 जनकल्याण महासमिति के एस.बी.एल. मल्होत्रा, उपाध्यक्ष, अरुण त्रिवेदी, महा-मंत्री, श्री राकेश जैटली, ख़ण्ड-प्रभारी, गोरखप्रसाद निषाद, पूर्व-मंत्री, मनोज शर्मा, रवी शाह, राकेश तिवारी तथा एस.अग्रवाल, गोरखनाथ निषाद, पूर्व-मंत्री आदि उपस्थित रहे।

*डॉ० भरत राज सिंह,*

अध्यक्ष,विराम-5, ग़ोमतीनगर जन कल्याण समिति, लखनऊ

Mob: 9415025825; Email: brsinghlko@yaoo.com

Check Also

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र लखनऊ 10 जुलाई, 2026 द इंस्टीट्यूशन ...