
*सुपरब्रेन योग व ध्यान पर वैदिक विज्ञान केंद्र द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन*
वैदिक विज्ञान केंद्र जिसकी स्थापना अप्रैल 2015 में स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के प्रांगण में की गयी l जिससे भारतवर्ष के पौराणिक ग्रंथों में छुपे अध्यात्मिक ज्ञान-विज्ञान को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से जन मानस को लाभ पहुंचाया जा सके और इसे अधिक से अधिक प्रसारित किया जा सके l
संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष श्री सतीश कुमार सिंह व वैदिक विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. भरत राज सिंह, महानिदेशक द्वारा विगत वर्ष में *योग दर्शन* पुस्तक प्रकाशित हुईं थी, जिसका 7-अंतराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवादित होकर विभिन्न प्रकाशको द्वारा विश्व पटल पर जनमानस नें कोरोना महामारी के दौरान अपने जीवन रक्षा में अधिक से अधिक लाभ उठा रहें हैँ l
इसी क्रम में, डॉ. भरत राज सिंह, महानिदेशक तथा श्री सतीश कुमार सिंह, नें अपनी दूसरी पुस्तक *’सुपरब्रेन योग व ध्यान’* याददाश्त को कैसे करें तेज? को सर्वमान्य हिंदी सरल भाषा में लिखकर छात्र /छात्राओ व समाज को लाभ पहुंचाने का एक अनोखा प्रयोग किया है l
यह पुस्तक लूलू प्रेस, अमेरिका द्वारा प्रकाशित हुई है और अमेज़न बुक्स पर उपलब्ध है l इसका कॉलेज स्तर पर विमोचन श्री शरद सिंह, सचिव व कार्यकारी अधिकारी,
एस.एम.एस., लखनऊ द्वारा किया गया जिसमे कॉलेज के निदेशक, डॉ. मनोज मेहरोत्रा, मुख्य महाप्रबंधक, डॉ. जगदीश सिंह, डीन अकादमी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि सम्मलित हुए l
इस अवसर पर, डॉ. सिंह, ने बताया कि याददाश्त को तेज करने के लिए भारतवर्ष में वैदिक काल से ही ऋषियों / मुनियों ने अपने आध्यात्मिक अनुभवों व शोध द्वारा *उठक-बैठक* का अभ्यास विद्यार्थियों के व्यवहारिक जीवन में कराते थे l इस क्रिया से 2-5 मिनट में कान के दाये व बाये ललाटो को खींचने से मस्तिष्क का बाये व दायें भाग क़ी नसें काफ़ी प्रभावी हो जाती थी, जिसके कारण तत्काल याददाश्त बढ़ जाती थी l
आजकल इसका प्रचार विदेश के स्कूल व कॉलेजो में भी याददाश्त बढ़ाने हेतु कई वर्षो से किया जा रहा है l इसी क्रम में, ध्यान की सहज़ विधि को भी पुस्तक में बताया गया है, जिससे शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढती है और वायरस व आसाध्य रोगो जैसे कैंसर, हृदय रोग, किडनी आदि में भी फायदा मिलता है।
*डॉ. भरत राज सिंह,*
महानिदेशक, व वैदिक विज्ञान केंद्र के प्रभारी,
स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ l
Email: brsinghlko@yahoo.com
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World