
ए अहमद सौदागर
लखनऊ।
घर की जिम्मेदारी का बोझ नहीं, पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलने कूदने की उम्र। मात-पिता का सपना इसके बावजूद भी युवक-युवतियों द्वारा खुदकुशी किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सरदार नगर में रहने वाले एक छात्र ने बुधवार को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
कनपटी पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला।
पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।
मूल रूप से मलिहाबाद थाना क्षेत्र स्थित मान खेड़ा मजरा माधौपुर गांव निवासी रमेश कुमार सिंह परिवार के साथ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सरदार नगर स्थित मरीमाता मंदिर के पास रहते हैं और वकालत की प्रैक्टिस करते हैं।
रमेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार को करीब 12 उनका 18 वर्षीय बेटा रवि प्रताप सिंह घर में रखी उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
बताया गया कि घर में गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले कमरे में गये तो देखा कि रवि खून से लथपथ कमरे में पड़ा था।
रवि प्रताप की दाहिने कनपटी पर गोली लगी थी और दाहिने हाथ के पास रिवाल्वर पड़ा था।
पुलिस के मुताबिक मृतक एक निजी स्कूल में बी काम प्रथम वर्ष का छात्र था।
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि छात्र ने ने यह कदम क्यों उठाया इसकी पड़ताल की जा रही है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World