
प्रो रमेश चन्द्र कपूर स्मृति व्याख्यान आयोजित
विज्ञान परिषद् प्रयाग के तत्वावधान में 20 नवम्बर को प्रो रमेश चन्द्र कपूर स्मृति व्याख्यान के अंतर्गत कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल प्रयागराज की वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डा सोनिया तिवारी ने कैंसर जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विज्ञान परिषद के उपसभापति प्रो कृष्ण बिहारी पाण्डेय ने की।
डा सोनिया तिवारी कहा कि कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं है। यदि आरंभिक स्तर पर इसका पता चल जाए तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने पुरुषों और महिलाओं में होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसरों, उनके कारणों, लक्षणों, उपचार की विधियों, बचाव के तरीकों, आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि तम्बाकू और शराब का सेवन कैंसर का मुख्य कारण है। उचित जीवन शैली और संतुलित आहार से कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। प्रो पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो रमेश चंद्र कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शोध कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम का आरंभ प्रो कपूर के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ।
डा राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया।श्री रामनरेश तिवारी पिंडीवासा ने डा सोनिया तिवारी का परिचय दिया। डा अर्चना पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया और देवव्रत द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर प्रो शिवगोपाल मिश्र , प्रो हनुमान प्रसाद तिवारी, डा शान्ति चौधरी, श्री शंकर लाल श्रीमती राधिका मिश्र सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World