
Online health discussion was organized on the occasion of National Cancer Awareness Day.
प्रयागराज।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर ऑनलाइन स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ चिकित्सक एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष प्रोफेसर जी एस तोमर ने कहा कि कैंसर आज तेजी से हमारे समाज मे पैर पसार रहा है।आज आयुर्वेद में कैंसर मरीजों का विश्वास बढ़ रहा है।देश के कई संस्थानों में आयुर्वेद से कैंसर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत में लगभग एक मिलियन नए मामले हर वर्ष सामने आ रहे हैं। अनुमान है कि भारत में हर 8 मिनट में एक महिला सर्वाइकल कैंसर से मर जाती है। पुरुषों में मुंह फेफड़ों के कैंसर की वजह से 25 प्रतिशत मौत हो जाती है। किसी भी मरीज को कोई भी बीमारी हो तो वह शुरू में ही उसका इलाज करवाएं नहीं तो धीरे धीरे वही बीमारी गंभीर रूप धारण कर कैंसर जैसे घातक रोगों में तब्दील हो जाती है। डॉ तोमर ने लोगों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने के लिए कई टिप्स दिए।
उन्होंने सोंफ, धनिया, काली मिर्च, छोटी पीपल, दालचीनी, छोटी-बड़ी इलायची, लोंग आदि से निर्मित हर्बल गुटखे के विषय मे जानकारी दी। इसके सेवन से गुटखा आसानी से छुड़ाया जा सकता है । हर्बल गुटखे से पाचन में सुधार के साथ साथ भूख भी बढ़ती है व मुख की शुद्धि भी होती है ।
किंगजार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर एम एल बी भट्ट ने कैंसर के प्रमुख कारणों में तंबाकू या गुटखे का सेवन, सिगरेट और शराब पीना, लंबे समय तक रेडिएशन के संपर्क में रहना, आनुवंशिक दोष, शारीरिक निष्क्रियता, खराब पोषण,मोटापा को प्रमुख रूप से वताया ।इस बीमारी से बचने के लिए शराब का सेवन न करें, रेडिएशन के संपर्क में आने से बचें, फाइबर युक्त डाइट लें, धूम्रपान करने से बचें, डाइट में अधिक फैट न लें, शरीर का सामान्य वजन बनाए रखें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की पूर्व रिसर्च अधिकारी डॉ शांति चौधरी ने कहा कि नई पीढ़ी में सिगरेट तम्बाकू का सेवन बढ़ रहा है।बच्चो के अभिभावक एवं शिक्षकों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और बच्चों में पड़ने वाली इस घातक लत से बचाना चाहिए।
उन्होंने सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के विषय मे जानकारी दी।उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं में स्तन कैंसर तेजी से बढ़ रहा है और यह भारत में सबसे आम कैंसर है। इसके प्रबंधन और उपचार के लिए शुरुआती पहचान जरूरी है। अज्ञानता, भय और सामाजिक कलंक के कारण कई महिलाएं स्टेज 3 या 4 कैंसर से पीड़ित होती हैं जिसके लिए सर्जरी और व्यापक उपचार की आवश्यकता होती है। यदि जल्दी पता चल जाता है, तो ज्यादातर मामलों में कम आक्रामक उपचार और ठीक होने की बेहतर संभावना होगी।
शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज इंदौर के शल्य चिकित्सक डॉ अखलेश भार्गव ने बताया कि आयुर्वेदिक दवाओं जैसे जैविक हल्दी, तुलसी, सदाबहार, गुग्गुलु, शिलाजीत, पुनर्नवा, सहजन एवं अनेक औषधियों द्वारा कैंसर का इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में गाय के घी से बने जात्यादि घृत एवं गोमूत्र कैंसर चिकित्सा में प्रभावी है।गोमूत्र से बनी हर्बल दवा किमोथेरेपी की तरह काम करती है।गोमूत्र कैंसर की गांठ को कम करने के साथ ही कैंसर सेल को मारने का काम भी करता है।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ अवनीश पाण्डेय ने बताया कि पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने पहली बार नवंबर 2014 में राष्ट्रीय कैंसर दिवस की घोषणा की थी। वैज्ञानिक मैडम क्यूरी की जयंती के अवसर पर सात नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। मैरी क्यूरी को रेडियम और पोलो नियम की खोज और कैंसर के खिलाफ लड़ाई में उनके बड़े योगदान के लिए याद किया जाता है। उनके काम से कैंसर के इलाज के लिए परमाणु ऊर्जा और रेडियोथैरेपी का विकास हुआ। उन्होंने कैंसर का शीघ्र पता लगाने और समय पर उपचार के लिए जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी।

Prayagraj
Online health discussion was organized on the occasion of National Cancer Awareness Day.
Professor GS Tomar, senior doctor and President of World Ayurveda Mission, said that cancer is spreading rapidly in our society today. Today, cancer patients are gaining faith in Ayurveda. Cancer patients are treated with Ayurveda in many institutions of the country. He is going.
He told that about one million new cases are being reported every year in India. It is estimated that one woman dies of cervical cancer every 8 minutes in India. Oral lung cancer accounts for 25 percent of deaths in men. If any patient has any disease, then he should get it treated in the beginning, otherwise, gradually the same disease takes a serious form and turns into deadly diseases like cancer. Dr. Tomar gave many tips to people to stay away from tobacco consumption.
Gave information about herbal gutkha made from small and big cardamom, long etc. Gutkha can be easily weeded out by its consumption. Along with improving digestion, herbal gutkha also increases appetite and purifies the mouth.
Professor MLB Bhatt, former Vice Chancellor of King George’s Medical University and National Vice President of Arogya Bharati, said that the main causes of cancer include tobacco or gutkha consumption, smoking cigarettes and alcohol, exposure to radiation for a long time, genetic defects, physical inactivity, poor Nutrition, obesity is mainly explained. To avoid this disease, do not consume alcohol, avoid exposure to radiation, take fiber-rich diet, avoid smoking, do not take too much fat in the diet, normal body weight Keep it up, exercise regularly.
Dr. Shanti Chaudhary, former research officer of Motilal Nehru Medical College said that the consumption of cigarette tobacco is increasing in the new generation. Parents and teachers of the children should take it seriously and should be saved from this fatal addiction in the children.
She gave information about the prevention of cervical and breast cancer. She said that breast cancer is increasing rapidly among women in urban areas and it is the most common cancer in India. Early detection is essential for its management and treatment. Due to ignorance, fear and social stigma, many women suffer from stage 3 or 4 cancer which requires surgery and extensive treatment. If detected early, most cases will lead to less aggressive treatment and a better chance of recovery.
Dr. Akhlesh Bhargava, Surgeon of Government Ashtanga Ayurved College, Indore said that cancer is being treated by Ayurvedic medicines like organic turmeric, Tulsi, evergreen, guggulu, shilajit, punarnava, drumstick and many other medicines.
He told that in the hospital, the ghee made from cow’s ghee and cow urine is effective in cancer therapy. Herbal medicine made from cow urine works like chemotherapy. Is.
Ayurveda Medical Officer Dr. Avnish Pandey informed that the former Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan had announced National Cancer Day for the first time in November 2014. National Cancer Awareness Day is celebrated on 7 November to mark the birth anniversary of scientist Madame Curie. Marie Curie is remembered for the discovery of radium and the polo law and for her major contribution to the fight against cancer. His work led to the development of nuclear energy and radiotherapy to treat cancer. He advised to consult a doctor at the earliest for early detection and timely treatment of cancer.
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World