Home / Slider / “देश का मुसलमान यहां कमिटमेंट से रहता है”: नकवी

“देश का मुसलमान यहां कमिटमेंट से रहता है”: नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि नागरिकता कानून का विरोध एक बड़े षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है।

नकवी ने नागरिकता कानून विरोध को बताया पाखंड

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ।

नागरिकता कानून के समर्थन में भी अब आवाज बुलंद होने लगी है। बेहतर यह कि इसके लिए शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके को तरजीह दी गई। इस सिलसिले में
केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी लखनऊ आये।

मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि नागरिकता कानून का विरोध एक बड़े षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। विरोध के माध्यम से कांग्रेस और वामपंथी केवल राजनीतिक पाखंड कर रहे है।नौजवानों के कंधों पर बंदूक रखकर यह अशांति फैलाकर एक वर्ग विशेष को भ्रमित कर अपनी राजनीति कर रहे हैं। व्यापक विचार विमर्श के बाद ही नागरिकता संशोधन विधेयक बनाया गया था। इसे पूरी तरह न्याय संगत व संवैधानिक भावना के अनुरूप स्वरूप दिया गया था। इसे सेलेक्ट कमेटी के पास भी विचारार्थ भेजा गया था। पारित कराने में संवैधानिक प्रक्रिया का पालन हुआ।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्ष के नेता जानते है कि भारत का कोई नागरिक इस कानून से प्रभावित नहीं है। इस देश का मुसलमान यहां कम्पलसन से नहीं कमिटमेंट से रहता है। कुछ लोग निजी हितों के लिए उन्हें भ्रमित करना चाहते हैं। इसके कारण ही कई स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। जितने बड़े पैमाने पर लोगों में डर फैलाकर इस कानून के बारे में एक वर्ग को डराया गया इसका अंदाजा नहीं था। फिर भी सरकार ने देश विरोधी ताकतों के द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम के खिलाफ कमर कसी है। अब लोग सच्चाई को समझने लगे है।

Check Also

एस.एम.एस. लखनऊ की फ्रेशर पार्टी में सिंगिग सेंसेशन आदित्य रिखाऱी ने बांधा समा*

एस.एम.एस. लखनऊ की फ्रेशर पार्टी में सिंगिग सेंसेशन आदित्य रिखाऱी ने बांधा समा* स्कूल ऑफ़ ...